{"_id":"5afc27ec4f1c1bd6408b5bf0","slug":"encounter-started-after-terrorists-attacked-army-patrolling-party-at-shopian-s-jamanagri","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: एकतरफा सीजफायर को मंजूरी मिलने के 1 घंटे बाद ही शोपियां में शुरू हो गया एनकाउंटर, गोलीबारी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: एकतरफा सीजफायर को मंजूरी मिलने के 1 घंटे बाद ही शोपियां में शुरू हो गया एनकाउंटर, गोलीबारी जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 16 May 2018 07:01 PM IST
विज्ञापन
indian army
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र की ओर से कश्मीर में रमजान के महीने में एकतरफा सीजफायर को मंजूरी मिलने के कुछ ही घंटो बाद ही मुठभेड़ शुरू हो गई। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के जामानगरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चल रही है।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि सुरक्षाबलों ने 2-3 आतंकियों को घेर लिया है। जानकारी के अनुसार आतंकियों ने बुधवार शाम करीब पांच बजे सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। जिसके बाद जवानों ने भी आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
दोनों ओर से जारी गोलीबारी के दौरान आतंकी फरार होने में कामयाब नहीं हो सके और मुठभेड़ शुरू हो गई। इस ऑपरेशन में सेना के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ ने मोर्चा संभाला है। सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में दो से तीन आतंकी मौजूद हैं। सभी आतंकी स्थानीय बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
फिलहाल मुठभेड़ जारी है। गौरतलब है कि अभी से कुछ घंटो पहले पहले ही केंद्र की ओर से इस बात को मंजूरी दी गई थी कि रमजान के दौरान सेना आतंकियों के खात्में के लिए कोई भी ऑपरेशन नहीं चलाएगी। लेकिन उसी के चंद घंटो बाद ही मुठभेड़ जारी हो गई।
Jammu & Kashmir: Encounter started after terrorists attacked Army patrolling party at Shopian's Jamanagri; More details awaited
— ANI (@ANI) May 16, 2018
इलाके में भड़की हिंसा
मुठभेड़ शुरू होते ही स्थानीय युवा सड़क पर उतर आए और हिंसक प्रदर्शन शुरू कर दिया। एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। सवंदेनशील स्थानों पर भी पुलिसबल को तैनात किया गया है।