फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter start between army and terrorist in shopian at kashmir

जम्मू-कश्मीरः शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ खत्म, तीन आतंकी ढेर

Tue, 10 Oct 2017 12:02 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 10 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
encounter start between army and terrorist in shopian at kashmir
terrorist

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़ हो गई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में 44 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी टीम शामिल हुए।

विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के शोपियां के गाटीपोरा गांव में सेना को तीन-चार आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद सेना और सीआरपीएफ ने सर्च अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर गोलाबारी शुरू कर दी। जिसका सेना के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और रात को करीब 8ः30 बजे तक चले इस ऑपरेशन में तीन आतंकियों को सेना ने मार गिराया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक इस मुठभेड़ में हिजबुल के दो और लश्कर के एक आतंकी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। जिनकी पहचान आबिद, जाहिद मीर और इरफान के रूप में हुई है। हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सेना के अधिकारी अभी भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि सुबह ही उत्तरी कश्मीर के बारामूला में सेना के जवानों ने आतंकी हमले की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए जैश-ए-मुहम्मद के कमांडर आतंकी खालिद को मार गिराया। 

 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed