फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter news

Jammu News: कुलगाम में दो और आतंकी ढेर, एक मुठभेड़ खत्म, तलाशी अभियान जारी

विज्ञापन
Encounter news
- एक ही दिन दो गांवों में हुई कार्रवाई में अब तक छह दहशतगर्दों का सफाया, दो जवान भी बलिदान
विज्ञापन


- कुलगाम के फ्रिसल में मारे गए चारों आतंकियों के शव बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर/कुलगाम। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने रविवार को दो और आतंकियों को गिराया।जिले में दो जगह हुई मुठभेड़ में अब तक छह आतंकी मारे जा चुके हैं। दो जवान भी बलिदान हुए हैं। कुलगाम के चिन्नीगाम फ्रिसल में चार और मुदरघम में दो दहशतगर्द ढेर किए गए हैं। शनिवार को चार आतंकियों के शव बरामद किए गए थे। मारे गए दहशतगर्द हिजबुल मुजाहिदीन व लश्कर-ए-ताइबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ( टीआरएफ ) से जुड़े हुए थे। इनके पास से तीन एके -47 राइफल, एक पिस्तौल व गोला-बारूद बरामद किया गया है।

डीजीपी आरआर स्वैन ने कहा कि एक जगह मुठभेड़ खत्म हो चुकी है। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। तलाशी अभियान जारी है। मुठभेड़ स्थल से चार आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त यावर बशीर निवासी कैमोह, जाहिद अहमद डार निवासी यारीपोरा, तौहीद अहमद राथर निवासी, शकील अहमद वानी निवासी कुलगाम के रूप में हुई है। अन्य दो आतंकियों की भी पहचान की जा रही है। मुदरघम में हुई मुठभेड़ में पैरा कमांडो लांस नायक प्रदीप नैन और चिन्नीगाम में राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही प्रवीण प्रभाकर बलिदान हुए हैं।
विज्ञापन

----------------
बलिदानी प्रदीप कुमार हरियाणा और प्रभाकर महाराष्ट्र के रहने वाले
- सेना ने अर्पित की श्रद्धांजलि, प्रभाकर की कुछ महीने पहले ही हुई थी शादी


संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। कुलगाम जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान बलिदान हुए हैं। मुदरघम मुठभेड़ में पैरा कमांडो लांस नायक प्रदीप कुमार और फ्रिसल में राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही प्रवीण जंजाल प्रभाकर ने अपने प्राणों की आहुति दी। प्रदीप नैन (28) हरियाणा के जींंद जिले के जाजनवाला गांव और प्रभाकर जंजाल (26) महाराष्ट्र के अकोला जिले के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिनार कोर कमांडर, मुख्य सचिव जम्मू-कश्मीर, डीजीपी जम्मू-कश्मीर और सभी रैंक के अधिकारियों ने लांस नायक प्रदीप कुमार और सिपाही प्रवीण जंजाल प्रभाकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना ने एक्स पर जारी पोस्ट में दोनों बहादुरों की वीरता और बलिदान को सलाम किया।

सैन्य अधिकारियों ने कहा कि हम शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। सैन्य जवान प्रभाकर जंजाल (26) का अंतिम संस्कार आठ जुलाई को महाराष्ट्र के अकोला जिले में उनके पैतृक गांव में होगा। अकोला के तहसीलदार ने कहा कि सोमवार को बलिदानी का पैतृक गांव मोरगांव भाकरे में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रभाकर जंजाल 2019 में सेना में भर्ती हुए थे और 2020 में द्वितीय महार रेजिमेंट में थे। वह पहले मणिपुर में तैनात थे और फिर चार महीने पहले सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (विशेष दस्ते) के हिस्से के रूप में कुलगाम जिले में तैनात किए गए। कुछ महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed