फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter

श्रीनगर में मुठभेड़, आतंकी ढेर, जवान शहीद

विज्ञापन
encounter
श्रीनगर। श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र मलबाग में एक स्कूल में छिपे आतंकियों से वीरवार देर रात हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी मार गिराया गया। सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हुआ है, जबकि दूसरा घायल है। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सुरक्षाबलों को आतंकियों के हार्वर्ड स्कूल में छिपे होने की सूचना मिली थी। इस पर सुरक्षा बलों ने स्कूल की घेराबंदी कर दी। इस बीच घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार इसकी शिनाख्त शोपियां के मलदेरा गांव निवासी सज्जाद अहमद मला उर्फ अबु हाशिम के रूप में हुई है। हालांकि, पुलिस ने अभी नाम जाहिर नहीं किया है। बताते हैं कि मलबाग से मुठभेड़ के बाद शेष आतंकी भागकर सौरा के नौशेरा इलाके में छिप गए। इस पर सुरक्षा बलों की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया। मुठभेड़ में घायल हुए दो जवानों को बादामीबाग स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इनमें से गंभीर रूप से घायल एक जवान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शहीद जवान झारखंड के साहिबगंज का रहने वाला बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल ऑपरेशन जारी है। इसमें पुलिस, एसओजी तथा सीआरपीएफ की क्यूएटी शामिल है। सूत्रों का कहना है कि श्रीनगर में इन दिनों आतंकियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। वे अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए हमले भी कर रहे हैं। पिछले महीने बीएसएफ पार्टी पर हुए हमले में दो जवान शहीद हो गए थे।

श्रीनगर में तीसरी मुठभेड़
श्रीनगर में यह तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले 19 मई को नवाकदल में मुठभेड़ हिजबुल मुजाहिदीन के ऑपरेशनल कमांडर तथा तहरीक ए हुर्रियत के अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ सेहरई के बेटे जुनैद सेहरई समेत दो आतंकियों को मार गिराया गया था। जूनिमार में 21 जून को तीन आतंकी मारे गए थे। 42 दिनों में श्रीनगर में तीसरा मुठभेड़ है। यह दर्शाता है कि आतंकियों ने श्रीनगर में अपना कुछ आधार मजबूत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed