फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter in sunderbani of jammu division two soldiers martyred two terrorist killed

जम्मू-कश्मीर: सुंदरबनी में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, दो जवान शहीद, दो आतंकी ढेर

Thu, 08 Jul 2021 08:58 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरबनी
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरबनी Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 08 Jul 2021 08:58 PM IST
सार

सूचना के आधार पर सर्च अभियान चलाया गया। सुरक्षा बलों को देखकर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया।

विज्ञापन
encounter in sunderbani of jammu division two soldiers martyred two terrorist killed
नायब सूबेदार श्रीजीत (बाएं) और सिपाही जसवंत रेड्डी (दाएं) - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुंदरबनी सेक्टर में पिछले नौ दिन से संदिग्धों की तलाश कर रही सेना ने वीरवार सुबह आखिरकार आतंकियों को ढूंढकर दो दहशतगर्दों को ढेर कर दिया। दोनों पाकिस्तानी आतंकी हैं, जिनके कब्जे से दो एके 47 राइफल समेत भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है। दुरूह भौगोलिक क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे सेना के एक नायब सूबेदार समेत दो जवान शहीद हो गए। एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। कुछ और आतंकी होने के अंदेशे पर सेना की ओर से इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


नियंत्रण रेखा पर सुंदरबनी सेक्टर के गांव दादल में 29 जून को संदिग्ध देखे गए थे, जिनकी तलाश में पूरे इलाके को लगातार खंगाला जा रहा था। यह संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकी थे जो दादल के जंगलों में स्थित एक गुफा में छिपे बैठे थे। सेना ने क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी रखा। वीरवार सुबह तकरीबन दस बजे के करीब जब आतंकियों के इस दल ने सेना के दल को अपने पास आते देखा तो ग्रेनेड फेंककर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सेना ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए आतंकियों को मुठभेड़ में उलझा दिया। 
विज्ञापन


मुठभेड़ के दौरान दोपहर में एक आतंकी ने गुफा से निकलकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इससे सेना की 17 मद्रास रेजीमेंट के नायब सूबेदार श्रीजीत और सिपाही जसवंत रेड्डी शहीद हो गए। गोलीबारी में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर उत्तरी कमान अस्पताल उधमपुर ले जाया गया। जवाबी कार्रवाई में सेना ने दो आतंकी ढेर कर दिए। दोनों आतंकी पाकिस्तानी हैं जिनकी पहचान की जा रही है। शहीदों के पार्थिव शरीर देर शाम सुंदरबनी ब्रिगेड हेडक्वार्टर में पहुंचाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed