फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter in sopore jammu kashmir between militants and security forces

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर

Thu, 30 May 2019 04:01 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 30 May 2019 04:01 PM IST
सार

  • पांच घंटे से अधिक समय तक चले तलाशी अभियान के बाद हुई मुठभेड़
  • हिंसा की आशंका में स्कूल-कालेज बंद, मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप

विज्ञापन
encounter in sopore jammu kashmir between militants and security forces
सेना (फाइल) - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों ने वीरवार को लश्कर ए ताइबा के दो स्थानीय आतंकियों को मार गिराया। इनके पास से दो एके 47 राइफल तथा 6 मैगजीन बरामद किए गए हैं। पांच घंटे से अधिक समय तक चले तलाशी अभियान के दौरान घेरा सख्त होने पर मुठभेड़ शुरू हुई। हिंसा की आशंका में पूरे इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई। साथ ही सोपोर और जैनगीर इलाके में पड़ने वाले सभी हायर सेकेंडरी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए। 
विज्ञापन


आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), सीआरपीएफ और एसओजी के जवानों द्वारा सोपोर के डांगरपोरा इलाके के बुनपोरा मोहल्ला की घेराबंदी की गई। जानकारी मिली थी कि इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं। सुबह करीब सात बजे घर-घर तलाशी अभियान शुरू किया गया। 
विज्ञापन


घेरा सख्त कर सुरक्षाबलों ने उस मकान की ओर वार्निंग शॉट्स दागे जहां आतंकी छिपे हुए थे। इस पर आतंकियों ने भी फायरिंग शुरू की। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार आपरेशन में दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली। इनकी शिनाख्त नसीर अहमद मीर उर्फ तौसीफ (शालपोरा, ब्रथ कलां-सोपोर) व आसिफ अहमद वार (आफताब मोहल्ला, वारपोरा-सोपोर) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों कई हमलों में थे शामिल
सूत्रों के अनुसार नसीर 17 नवंबर 2017 से सक्रिय था। आसिफ दो फरवरी 2019 से लापता था। पुलिस के अनुसार दोनों सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले तथा नागरिकों की हत्या के कई मामलों में शामिल थे। 


मुठभेड़ स्थल पर न जाएं
पुलिस ने फिलहाल मुठभेड़ स्थल की ओर न जाने की लोगों की सलाह दी है। उन्होनेकहा है कि पुलिस जब तक इलाके को सुरक्षित घोषित न करे तब तक वहां न जाएं क्योंकि वहां विस्फोटक या फिर कुछ ओर बारूद हो सकता है जो न फटा हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed