फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter in Reasi: Encounter between terrorists and security forces in Reasi

Reasi Encounter: रियासी में SPO को बंधक बनाने वाला आतंकी ढेर, दो जवान भी घायल

Tue, 05 Sep 2023 03:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 05 Sep 2023 03:50 PM IST
सार

रियासी के एक घर में दो आतंकियों के छिपे होने का मामला सामने आया है। इसे लेकर सुरक्षा बल और पुलिस मौके पर ऑपरेशन चलाया। इसी बीच आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Encounter in Reasi: Encounter between terrorists and security forces in Reasi
रियासी: इस घर में आतंकियों के छिपे होने की आशंका - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

चिनाब घाटी के रियासी जिले के चसाना इलाके में एक एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) के परिवार को बंधक बनाने वाले एक आतंकी को सुरक्षा बलों ने सोमवार शाम को हुई मुठभेड़ में मार गिराया। माना जा रहा है कि दूसरे आतंकी को भी मार गिराया गया है। ऑपरेशन में एक पुलिसकर्मी समेत दो जवान घायल हुए हैं। सुरक्षाबलों ने इनपुट के आधार पर इलाके में दो आतंकियों को घेरा था। मारे गए आतंकी के पाकिस्तानी होने का शक है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि चसाना के तुली के गली सोहाब इलाके में दो आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर दोपहर में पुलिस, सेना तथा सीआरपीएफ ने घेराबंदी की। घेरा सख्त होता देख मकान में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी मारा गया। इस बीच शुरूआती फायरिंग में गोली लगने से दो जवान घायल हो गए। इन्हें तत्काल मौके से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सुरक्षाबलों ने फिलहाल पूरे इलाके को घेर रखा है।
विज्ञापन


बताते हैं कि घायल होने वालों में एक हेड कांस्टेबल आज्ञा सिंह व दूसरा सेना का जवान है। दरअसल रविवार देर रात दो आतंकी गांव में पहुंचे। उन्होंने एसपीओ लतीफ के घर का दरवाजा खोलवाया व जबरन घुस गए। परिवार वालों को उन्होंने हथियार के बल पर बंधक बना लिया। उन्होंने घर पर खाना भी खाया। इस बीच वे सो गए तो पति-पत्नी किसी प्रकार निकले और उन्होंने इलाके में तैनात सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस मुख्यालय को सूचना दी। इसके बाद पूरे इलाके को घेरा गया। अंधेरा होने की वजह से ऑपरेशन को रोका गया है। सुरक्षा बल किसी नुकसान से बचने के लिए जिस घर में आतंकी छिपे थे, उसमें घुस नहीं रहे हैं। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन खत्म होने के बाद आतंकियों की शिनाख्त के बारे में जानकारी मिल सकेगी। उधर, जम्मू में सैन्य प्रवक्ता कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि सेना के घायल जवान की हालत स्थिर है।

विशेष सूचना के आधार पर आतंकियों को घेरा गया था। मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है। दूसरे आतंकी को मार गिराने के लिए ऑपरेशन जारी है। दो जवान घायल हुए हैं, जिनकी हालत स्थिर है। -मुकेश सिंह, एडीजीपी जम्मू।

राजोरी में दबाव बढ़ने पर चासना पहुंचने की आशंका

चसाना का इलाका राजोरी के बुद्धल से लगता है। आशंका है कि राजोरी में सुरक्षा बलों का दबाव बढ़ने के बाद आतंकी भागकर चसाना इलाके में पहुंच गए। चसाना का इलाका घना जंगल क्षेत्र है जो जिला मुख्यालय से लगभग 180-190 किमी दूर है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed