फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter in Meeran Sahib, Jammu

Encounter : जम्मू के मीरां साहिब में मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में एक गैंगस्टर को लगी गोली, दूसरा दबोचा

Sat, 01 Feb 2025 01:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 Feb 2025 01:54 AM IST
सार

जवाबी फायरिंग में एक गैंगस्टर के पैर में गोली लगी है। पुलिस दोनों को दबोचने में कामयाब रही। पुलिस के मुताबिक दोनों गैंगस्टर हैं और दोनों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Encounter in Meeran Sahib, Jammu
demo - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू के मीरां साहिब में मोटरसाइकिल से जा रहे दो गैंगस्टरों ने पुलिस की घेराबंदी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक गैंगस्टर के पैर में गोली लगी है। पुलिस दोनों को दबोचने में कामयाब रही। पुलिस के मुताबिक दोनों गैंगस्टर हैं और दोनों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम सूचना मिली कि दो गैंगस्टर मोटरसाइकिल से चक अलावल इलाके में आए हैं। उनके पास हथियार भी हैं। इस पर थाना प्रभारी मीरां साहिब जयपाल शर्मा ने साथी पुलिसकर्मियों के साथ घेराबंदी की। पुलिस की गाड़ी आती देख, दोनों ने भागने की कोशिश की।
विज्ञापन


शाम करीब छह बजे चक अलावल और बैनागढ़ गांव के बीच तिराहे पर घिरते ही सलेहड़ निवासी बदमाश अर्जुन सिंह ने पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में बाइक चला रहे आरएस पुरा के दरवाते के रहने वाले बदमाश परमजीत सिंह उर्फ जंगी के पैर में गोली लगी। परमजीत बाइक लेकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल परमजीत को जीएमसी पहुंचाया गया। अर्जुन सिंह पर विभिन्न अपराधों के पांच और परमजीत सिंह पर 11 मामले दर्ज हैं। अर्जुन सिंह से पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed