{"_id":"62dc4ce5011a1a0700665c66","slug":"encounter-in-kulgam-security-forces-surrounded-three-terrorists","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu kashmir Encounter : कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu kashmir Encounter : कुलगाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को घेरा
Sun, 24 Jul 2022 01:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:03 AM IST
सार
पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेरा। जान-माल के नुकसान से बचने के लिए सुरक्षा बल बरत रहे अतिरिक्त सतर्कता।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार की रात आतंकियों से शुरू हुई मुठभेड़ में दो से तीन आतंकियों को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। पूरे इलाके को सुरक्षा बलों ने घेर रखा है ताकि अंधेरे का फायदा उठाकर दहशतगर्द भाग न निकलें।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जिले के क्योमोह इलाके के रामपोरा गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस, सेना व सीआरपीएफ की टीम ने गांव को चारो ओर से घेरकर घर-घर तलाशी शुरू की। इस दौरान घेरा सख्त होता देख दहशतगर्दों ने फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन सुरक्षा बलों ने संयम बरता। उन्होंने आतंकियों से आत्म समर्पण की अपील की, लेकिन वे नहीं माने और लगातार फायरिंग करते रहे। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
इसमें दो से तीन आतंकियों के घिरे होने का अंदेशा जताया गया है। पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मंगाकर पूरे इलाके को चारों ओर से घेर रखा गया है ताकि दहशतगर्दों को भागने में सफलता न मिले। अंधेरा होने की वजह से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है ताकि किसी प्रकार की जान-माल का नुकसान न हो।
विज्ञापन