फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ENCOUNTER IN BRAKPORA AREA OF ANANTNAG

कश्मीर: अनंतनाग में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 3 आतंकी ढेर, तलाशी अभियान जारी

Tue, 18 Jul 2017 08:19 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी.अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी.अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 18 Jul 2017 08:19 AM IST
विज्ञापन
ENCOUNTER IN BRAKPORA AREA OF ANANTNAG
Indian army - फोटो : File Photo

कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने एक ताबड़तोड़ ऑपरेशन को अंजाम देते हुए 3 आतंकियों को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार अनंतनाग के बराकपोरा इलाके में आतंकियों के एक दल को घेरने के बाद सुरक्षाबलों द्वारा हुई कार्रवाई में 3 आतंकी ढेर किए गए हैं। मारे गए सभी आतंकियों का संबंध लश्कर ए तैयबा से होने का शक जताया जा रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सेना के जवानों को अनंतनाग में 2-3 आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिले थे। इस सूचना के बाद सेना की 19 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों द्वारा बराकपोरा इलाके को घेर लिया गया। 
विज्ञापन


घेराबंदी सख्त होती देख आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा भी आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की गई है। इस मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। सूत्रों के मुताबिक मारे गए आतंकियों में एक आतंकी लश्कर का टॉप कमांडर जिबरान है, जबकि दो अन्य आतंकियों की पहचान शौकत लोहार और मुदासिर हजाम के रूप में हुई है। हालांकि अब तक इसपर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आतंकियों से मुठभेड़ के बाद इलाके में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ हत्याकांड मामले में शामिल थे सभी आतंकी

ENCOUNTER IN BRAKPORA AREA OF ANANTNAG
प्रतीकात्मक चित्र
स्थानीय पुलिस के मुताबिक मारे गए सभी आतंकी उस दल का हिस्सा थे जिसने पिछले दिनों अनंतनाग में पुलिस पार्टी पर हमला किया था। जानकारी के अनुसार आतंकी बशीर लश्करी के साथ शामिल रहे इन आतंकियों का संबंध लश्कर ए तैयबा से था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed