फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu and Kashmir News: Security Forces Surround Jaish-e-Mohammed 2 to 3 Terrorists in Kulgam Latest News in Hindi

कुलगाम में दस घंटे चली मुठभेड़ में पाकिस्तानी हैदर  समेत लश्कर के दो आतंकी ढेर, जवान घायल

Mon, 09 May 2022 02:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 May 2022 02:13 AM IST
सार

कुलगाम में आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। मुठभेड़ के दौरान एक विदेशी दूसरा स्थानीय आतंकी मारा गया है। इसके साथ ही ऑपरेशन खत्म हो गया है। 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir News: Security Forces Surround Jaish-e-Mohammed 2 to 3 Terrorists in Kulgam Latest News in Hindi
demo pic... - फोटो : संवाद

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में रविवार को 10 घंटे तक चली मुठभेड़ में लश्कर-ए-ताइबा के पाकिस्तानी कमांडर हैदर समेत दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया। मारे गए दोनों आतंकी कई पुलिसकर्मियों की हत्या समेत कुलगाम में राजपूत परिवार के एक हिंदू की हत्या में शामिल थे। इनसे एके 56 राइफल व चार मैगजीन, मैगजीन समेत पिस्तौल तथा यूबीजीएल बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हुआ है। उसे श्रीनगर के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह देवसर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, साथ ही ग्रेनेड भी दागे। सुरक्षा बलों ने संयम बरतते हुए उन्हें समर्पण के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने। जवाबी कार्रवाई से हुई मुठभेड़ में एक-एक कर दो आतंकी मार गिराए गए।
विज्ञापन


आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी हैदर था। हैदर बांदीपोरा में हाल ही में हुई दो आतंकी घटनाओं में शामिल था। उसने साथियों के साथ 10 नवंबर 21 को गुलशन चौक बांदीपोरा पर हमला किया था, जिसमें मोहम्मद सुल्तान व फैयाज शहीद हो गए थे। 11 फरवरी 2022 को निशात बाग के पास नाके पर हमले में शामिल था, जिसमें एसपीओ जुबैर अहमद शहीद हो गए थे। इसके अलावा बीएसएफ के एक एएसआई व तीन पुलिसकर्मी हमले में जख्मी हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ने बताया कि मारा गया दूसरा आतंकी कुलगाम का शाहबाज शाह था। वह कुलगाम के काकरान में 13 अप्रैल को राजपूत समुदाय के सतीश कुमार सिंह की हत्या में शामिल था। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ शुरू होने से पहले वहां फंसे लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।  

इस साल अब तक 67 आतंकी मारे गए

पुलिस के अनुसार, यह इस साल की 43वीं मुठभेड़ थी और सुरक्षाबल इस साल अब तक 17 पाकिस्तानी सहित 67 आतंकियों को मार गिराने में कामयाब रहे हैं। इनमें से 41 दहशतगर्द लश्कर, 15 जैश, 9 हिजबुल और दो अलबद्र के थे।  इसके अलावा 32 आतंकियों और उनके 173 मददगारों को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed