{"_id":"5964f5794f1c1b491b8b48d0","slug":"encounter-continues-in-budgam-of-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: बड़गाम में घिरे तीन आतंकी, इलाके में हिंसक प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: बड़गाम में घिरे तीन आतंकी, इलाके में हिंसक प्रदर्शन
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के मागाम इलाके में सुरक्षा बलों ने दो-तीन आतंकियों को घेर लिया है। सुरक्षा बलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है ताकि आतंकी भाग न निकलें। इस बीच मुठभेड़ शुरू होते ही ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया ताकि आतंकियों को भागने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मागाम इलाके के रेडबुग इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने घेरेबंदी व तलाशी अभियान (कासो) चलाया। श्रीनगर व बडगाम की एसओजी टीम के साथ ही सेना की 2 राष्ट्रीय रायफल्स ने आपरेशन चलाया तो घेराबंदी सख्त होता देख घर में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस पर जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। दोनों ओर से देर रात तक फायरिंग होती रही। सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा बलों ने पूरे गांव को घेर रखा है। प्रदर्शनकारियों को मुठभेड़ स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए।
विज्ञापन