फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter breaks out in Bandipora in Jammu and Kashmir

Bandipora Encounter: एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर, दो जवान घायल; बांदीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़

Fri, 25 Apr 2025 11:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 25 Apr 2025 11:17 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को घेर रखा है। गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया हुआ है। एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। जबकि दो जवान घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Encounter breaks out in Bandipora in Jammu and Kashmir
Security forces - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है। दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। गोलीबारी में एक आतंकी ढेर होने की खबर है, जबकि दो जवान भी घायल हो गए हैं। फिलहाल इलाके में आतंकियों की तलाश में अभियान जारी है।
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपुरा इलाके में सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। 
विज्ञापन


छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी कर दी। इसके बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। जबकि दो जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिल रही है कि बांदीपुरा मुठभेड़ में लश्कर-ए-तइबा (एलईटी) के शीर्ष कमांडर अल्ताफ को मार गिराया गया है। शुक्रवार की सुबह, आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने यह कार्रवाई की।

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बांदीपुरा में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हुआ, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकी को मार गिराया। इस कार्रवाई में दो जवान भी घायल हुए हैं।

उधर, पाकिस्तान ने बॉर्डर पर सीजफायर का उल्लंघन किया है। भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना द्वारा छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने इसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया। कोई हताहत नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed