फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter Between Terrorists and Security Forces in Nihama, Pulwama Jammu and Kashmir News in Hindi

Pulwama Encounter: पुलवामा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने लश्कर कमांडर समेत दो आतंकवादी किए ढेर

Mon, 03 Jun 2024 04:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 03 Jun 2024 04:11 PM IST
सार

पुलवामा जिले के निहामा इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सुरक्षा बल ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। जिस ठिकाने में आतंकवादी छिपे हैं, उसमें आग लग गई है। ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन
Encounter Between Terrorists and Security Forces in Nihama, Pulwama Jammu and Kashmir News in Hindi
सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी

विस्तार

 दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के निहामा इलाके में सोमवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। इनमें से एक लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर था। सुबह ही खबरें मिल रही थी कि मुठभेड़ स्थल पर लश्कर कमांडर रियाज डार घिर गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी दोनों आतंकियों की पहचान की पुष्टि नहीं की है। इसकी प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन


कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है कि सोमवार सुबह जिला पुलवामा के निहामा इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है। घेरा सख्त होता आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गईय़ दोनों ओर से गोलीबारी हुई। इसी बीच जिस घर में आतंकी छिपे हैं, उसमें आग भड़क गई। इसी बीच दो आतंकवादी मारे गए हैं। 
विज्ञापन


इससे पहले, कुपवाड़ा में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में हथियारों, गोला-बारूद और युद्ध जैसे सामानों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed