फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter breaks out between security forces and terrorists in Baramulla district

मारा गया जैश कमांडर लंगू, बारामुला मुठभेड़ में जवानों ने दो आतंकियों का किया खात्मा

Thu, 24 Dec 2020 10:24 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 24 Dec 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
Encounter breaks out between security forces and terrorists in Baramulla district
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के वानीगम क्रीरी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों को दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों में एक शीर्ष कमांडर भी शामिल है।

विज्ञापन

 

बता दें कि सुरक्षाबलों को क्रीरी इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। इस दौरान खुद को घिरता देख आतंकियों ने गोलाबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। कई घंटे तक चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। 
विज्ञापन

 

सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकियों की पहचान पाकिस्तान के अबरार उर्फ लंगू और सोपोर के अमीर सिराज के रूप में हुई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। बता दें कि आमिर इस साल 24 जून को लापता हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा में बड़े आतंकी मॉड्यूल का हुआ था भंडाफोड़

इससे पहले बुधवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में ग्रेनेड फेंकने की घटनाओं में शामिल छह आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। इनके कब्जे से विस्फोटक पदार्थ बरामद किए गए थे।



पुलिस के अनुसार, यह सभी आरोपी त्राल क्षेत्र और संगरिया इलाके में ग्रेनेड हमले और लूटपाट की घटनाओं में शामिल थे। पकड़े गए सभी आतंकी मददगार अपने पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में थे और हाल के दिनों में सुरक्षा बलों को ग्रेनेड हमलों से निशाना बनाया था। गिरफ्तार आरोपी त्राल इलाके में उपचुनाव के खतरे के पोस्टर चिपकाने में शामिल रहे थे। 

इनकी पहचान एजाज अहमद भट, मोहम्मद अमीन खान, एस हंडोरा, समीर अहमद लोन, रफीक अहमद खान के रूप में हुई। ये सभी त्राल के रहने वाले हैं जबकि सुहैल अहमद भट अवंतीपोरा का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed