{"_id":"5aed1a474f1c1b65098b7e13","slug":"encounter-between-terrorists-and-security-forces-at-chattabal-area-of-srinagar-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के छत्ताबल मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर समेत कुल 3 आतंकी ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर के छत्ताबल मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर समेत कुल 3 आतंकी ढेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 06 May 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान तैनात सीआरपीएफ के जवान
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में बड़ी वारदात की साजिश को नाकाम करते हुए सुरक्षा बलों ने शनिवार को छत्ताबल इलाके में लश्कर कमांडर समेत कुल तीन आतंकियों को छह घंटे चली मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार दरबार खुलने पर ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आत्मघाती हमले की तैयारी से आतंकी आए थे।
विज्ञापन
मारे गए आतंकियों में एक श्रीनगर का फैयाज अहमद हमाल था, जबकि एक आतंकी की शिनाख्त शौकत अहमद टाक निवासी पुलवामा के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक शौकत करीब सात सालों से सक्रिय था। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार तथा गोला बारूद बरामद हुआ है। पुलिस महानिदेशक डा. एसपी वैद और आईजीपी कश्मीर डा. एसपी पाणि ने तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में सीआरपीएफ की 29वीं बटालियन के एक असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार जवान घायल हुए हैं। मुठभेड़ शुरू होते ही घटनास्थल के साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों में व्यापक पैमाने पर हिंसा भड़क उठी। सुरक्षा बलों पर जबर्दस्त पथराव किया गया। उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।
विज्ञापन
हिंसक झड़पों में तीन फोटो जर्नलिस्ट समेत 25 लोग घायल हुए हैं। अफ वाहों पर काबू पाने के लिए प्रशासन ने श्रीनगर समेत वादी के विभिन्न इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया। साथ ही सभी संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई।
छत्ताबल डाउन टाउन के घासी मोहल्ले में शुक्रवार देर रात दो बजे ऑपरेशन शुरू हुआ। स्थानीय सूत्रों की मानें तो पांच आतंकी आधी रात के बाद इलाके में निर्माणाधीन एक मकान में अपने किसी सूत्र से मिलने आए थे। इसका पता चलते ही एसओजी के जवानों ने सीआरपीएफ की क्यूएटी (क्विक एक्शन टीम) के जवानों के साथ मिलकर घासी मोहल्ले की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
जवानों को अपने ठिकाने के पास आते देख आतंकियों ने करीब साढ़े छह बजे फायरिंग करनी शुरू दी। इस पर जवानों ने पोजीशन लेते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। इसके साथ ही वहां मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकी जिस मकान में छिपे थे उसके आसपास के मकानों से लोगों को सुरक्षित निकालते हुए जवानों ने अभियान जारी रखा। सुरक्षाबलों ने कई बार लाउड स्पीकर से आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन आतंकियों ने फायरिंग जारी रखी।
ENCOUNTER
- फोटो : BASIT ZARGAR
इलाका रिहायशी होने के बावजूद दोपहर 12 बजे तक सुरक्षाबलों ने रुक-रुक कर मोर्टार शेल दागे जिनकी गूंज दूर तक सुनाई दी। दोपहर 12 बजे आतंकियों की तरफ से अंतिम गोली चली। करीब 15 मिनट तक आतंकियों की तरफ से फायर न होने पर जवानों ने सावधानीपूर्वक आगे बढ़ते हुए उनके ठिकाने की तलाशी ली। इस दौरान गोलियों से छलनी तीन शव बरामद किए।
इस बीच, मुठभेड़ की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में शरारती तत्व मुठभेड़ स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया। इस पर सुरक्षाबलों को उन्हें खदेड़ने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। छत्ताबल, कमरवारी, बेमिना, नूरबाग, सफाकदल, सिमेंटकदल सौरा समेत विभिन्न इलाकों में हिंसक झड़पें शुरू हो गईं। पथराव में तीन फोटो जर्नलिस्ट फारुक जावेद, जावेद डार और उमर आसिफ भी पत्थर लगने से जख्मी हो गए।
हथियार, गोला बारूद और मैट्रिक्स शीट बरामद
पुलिस के अनुसार मारे गए आतंकियों के पास से तीन एके 47 राइफल, इनकी 5-5 मैगजीन, यूबीजीएल, यूबीजीएल ग्रेनेड, ग्रेनेड, वायर कटर, मेडिकल किट तथा मैट्रिक्स शीट बरामद किए गए हैं। बरामद सामानों से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह ग्रुप किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से आया था, जिसे नाकाम बनाया गया है।

कुख्यात पत्थरबाज फैयाज एक वर्ष से था सक्रिय
पुलिस के अनुसार मारा गया कि आतंकी फैयाज अहमद हमाल (30) पिछले एक वर्ष से सक्रिय था। अप्रैल 2017 में वह आतंकवाद में शामिल हुआ था। डाउन टाउन के खानकाह ए मोहल्ला का फैयाज पढ़ा लिखा नहीं था।
वह हथियार लूट तथा लोगों को धमकाने के कुछ मामलों में शामिल था। वह पहले प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था और कुख्यात पत्थरबाज था। पुलिस का कहना है कि फैयाज को अन्य दोनों आतंकियों को शहर में लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी ताकि शहर में हमले को अंजाम दिया जा सके।
गैंगरीन से पीड़ित थे अन्य दो आतंकी
डाक्टरों के अनुसार अन्य दो आतंकी गैंगरीन से पीड़ित थे। माना जा रहा है कि अत्यधिक ठंड के समय घुसपैठ के दौरान अंग सुन्न हो जाने से वह गैंगरीन से ग्रस्त थे।