{"_id":"6460479030ca37e7e3083ad9","slug":"encounter-between-terrorists-and-security-forces-at-andwan-sagam-of-anantnag-2023-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Anantnag Encounter: अनंतनाग के अंडवान संगम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anantnag Encounter: अनंतनाग के अंडवान संगम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी हुई
Sun, 14 May 2023 08:17 AM IST
शाहरुख खान
एएनआई, जम्मू-कश्मीर
एएनआई, जम्मू-कश्मीर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 14 May 2023 08:17 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के अंडवान सागरम इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर हैं। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई है।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के अंडवान सागरम इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर रखा है। सूत्र के अनुसार, आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई है।
पुलिस ने रविवार सुबह कहा कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के अंडवान सागरम इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर हैं। इससे पहले, नगर के मोहल्ला पुरानी पुंछ में संदिग्धों के देखे जाने से पुंछ शहर में भी सुरक्षा अलर्ट पर है। आतंकियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसी कड़ी में शनिवार को अलसुबह सुरक्षाबलों ने मोहल्ला रेडियो स्टेशन में तलाशी अभियान चला कर चप्पे-चप्पे को खंगला है। यह अभियान करीब तीन घंटे तक जारी रहा। वहीं, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर घुसपैठ की नापाक कोशिश की, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया।
शनिवार तड़के आतंकवादियों ने उड़ी सेक्टर में एलओसी के जरिये इस पार दाखिल होने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान जी20 शिखर सम्मेलन को बाधित करने और घाटी में अशांति फैलाने की लगातार कोशिशें कर रहा है। यह घुसपैठ इसी की कड़ी है, जिसे नाकाम बना दिया गया है।

An encounter has started at Andwan Sagam area of Anantnag. Police and security forces are on the job: Kashmir Zone Police
— ANI (@ANI) May 14, 2023
विज्ञापन
इसी कड़ी में शनिवार को अलसुबह सुरक्षाबलों ने मोहल्ला रेडियो स्टेशन में तलाशी अभियान चला कर चप्पे-चप्पे को खंगला है। यह अभियान करीब तीन घंटे तक जारी रहा। वहीं, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में पाकिस्तान ने एक बार फिर घुसपैठ की नापाक कोशिश की, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया।
शनिवार तड़के आतंकवादियों ने उड़ी सेक्टर में एलओसी के जरिये इस पार दाखिल होने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान जी20 शिखर सम्मेलन को बाधित करने और घाटी में अशांति फैलाने की लगातार कोशिशें कर रहा है। यह घुसपैठ इसी की कड़ी है, जिसे नाकाम बना दिया गया है।
सैन्य प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तान की ओर से एक क्वाडकॉप्टर उड़ाया गया और भारतीय सीमा में दाखिल होने से पहले ही सेना के जवानों ने फायरिंग कर इसे वापस खदेड़ दिया। इस सेक्टर में पहली बार ऐसी हरकत देखी गई है। इससे यह माना जा रहा है कि जम्मू संभाग से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के बाद अब पाकिस्तान उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में एलओसी पर अपनी रणनीति में बदलाव ला रहा है।
पाकिस्तान अक्सर आईबी के पास हथियारों समेत अन्य गोलाबारूद फेंकने के लिए क्वाडकॉप्टर का इस्तेमाल कर रहा है। लेकिन इस तरह की कोशिश अब उड़ी सेक्टर में भी सामने आई है। घाटी में सेना की कमान संभालने वाली 15वीं कोर के प्रवक्ता कर्नल एमरॉन मोसवी ने एक बयान में कहा कि उड़ी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की कोशिश को शनिवार सुबह सेना ने नाकाम कर दिया। हथियारों से लैस आतंकवादियों के समूह का नियंत्रण रेखा पार करने के प्रयास के दौरान सतर्क सैनिकों के साथ आमना-सामना हुआ।