फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   ENCOUNTER BETWEEN TERRORIST AND ARMY

J&K: LoC के मेंढर सेक्टर में घुसपैठ कर रहे आतंकियों के दल से सेना की मुठभेड़

Thu, 29 Sep 2016 09:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 29 Sep 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
ENCOUNTER BETWEEN TERRORIST AND ARMY
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाल जवान - फोटो : File Photo
पीओके में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में घुसपैठ कर रहे आतंकियों और सेना के जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है ।
विज्ञापन


सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मेंढर सेक्टर के मनकोट इलाके में आतंकियों का दल घुसपैठ कर रहा था। एलओसी पर पहले से सतर्क जवानों ने उनको ललकारा। जिस पर आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना के जवान आतंकियों की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। दल में चार से पांच आतंकियों के होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


सूत्रों की मुताबिक जवान अंधेरा होने से पहले आतंकियों को ढेर करने की फिराक में हैं। आतंकी फरार ना हो सके इसके लिए घेराबंदी कड़ी कर दी गई है। 

अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर हाईअलर्ट

ENCOUNTER BETWEEN TERRORIST AND ARMY
border - फोटो : PTI
गौरतलब है कि बीती रात सेना ने एलओसी क्रास कर सर्जिकल स्ट्राइक में करीब 40 आतंकियों को ढेर किया था। सर्जिकल स्ट्रीइक के बाद से पाकिस्तानी सेना और आतंकी बौखलाए हुए हैं।
बड़ी संख्या में आतंकियों का दल एलओसी से घुसपैठ की फिराक में है।

सूत्रों की मुताबिक आतंकी उड़ी के तरह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के अन्य ठिकानों को निशाना बना सकते हैं। घुसपैठ की आशंका को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed