फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between security forces and terrorists in Shopian, Jammu and Kashmir

J&K: शोपियां मुठभेड़ में बुरहान गैंग का सफाया, सद्दाम पाडर और केयू प्रोफेसर समेत 5 आतंकी ढेर

Mon, 07 May 2018 08:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 07 May 2018 08:42 AM IST
विज्ञापन
Encounter between security forces and terrorists in Shopian, Jammu and Kashmir

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है, शोपियां में रविवार तड़के जारी एनकाउंटर में कुल पांच आतंकियों को मार गए। सभी आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस मुठभेड़ में बुरहान वानी गैंग के आखिरी सक्रिय आतंकी सद्दाम पाडर को भी मार गिराया गया।

डीजीपी एसपी वैद ने पांचों आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की है। मारे गए आतंकियों में प्रोफेसर से आतंकी बना शख्स भी शामिल है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि शोपियां के बाडीगाम इलाके में हिजबुल के कई बड़े आतंकी कमांडर छिपे हैं।

विज्ञापन


जिसके बाद सेना की 3 और 34 राष्ट्रीय राइफल के साथ सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने इलाके को सीज कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एक घर में छिपे आतंकियों ने घेरा सख्त होता देख, फायरिंग कर भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि जवानों ने ताबड़तोड़ जबावी कार्रवाई करते हुए आतंकियों को घेरे रखा। करीब पांच घंटों तक चली मुठभेड़ में आतंकियों को मार गिराया गया। सेना और एसओजी के एक-एक जवान भी गोली लगने से जख्मी हो गए। जो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं।

मारे गए आतंकियों में सद्दाम के साथ-साथ प्रोफेसर मुहम्मद रफी भट्ट, बिलाल मौलवी और आदिल मलिक भी शामिल है। रफी भट्ट कश्मीर यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर था। जो शुक्रवार से लापता था। एसएसपी शोपियां शैलेंद्र मिश्रा ने उसकी पत्नी और मां को एनकाउंटर स्थल पर बुला कर सरेंडर करवाने की अपील की।

हालांकि प्रोफेसर ने उसकी भी बात नहीं मानी। एसएसपी ने खुद भी काफी देर तक लाउडस्पीकर के माध्यम से आतंकियों से सरेंडर करने अपील करते रहे।  लेकिन आतंकियों ने उनकी बात को अनसुनी करते हुए अंधाधुंध फायरिंग जारी रखी। जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद्य ने ट्वीट कर बताया कि मारे गए पांच आतंकियों के शव बरामद हो चुके हैं।

पैरामिलिट्री फोर्स ने संभाला मोर्चा

Encounter between security forces and terrorists in Shopian, Jammu and Kashmir
indian army - फोटो : BASIT ZARGAR

दो जवानों के घायल होने के बाद मौके पर पैरामिलिट्री फोर्स को मोर्चा संभालने के लिए भेजा गया है। मौके पर 23 पैरा कमांडों, 3 राष्ट्रीय राइफल्स, 34 राष्ट्रीय राइफल्स की टीम ऑपरेशन में शामिल हो गई है। कश्मीर घाटी में ट्रेन और इंटरनेट सेवा आज निलंबित रहेगी।

बता दें कि, इससे पहले शनिवार को घाटी में बड़ी वारदात की साजिश को नाकाम करते हुए सुरक्षाबलों ने छत्ताबल इलाके में लश्कर कमांडर समेत कुल तीन आतंकियों को छह घंटे चली मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस के अनुसार दरबार खुलने पर ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आत्मघाती हमले की तैयारी से आतंकी आए थे। 

मारे गए आतंकियों में एक श्रीनगर का फैयाज अहमद हमाल था, जबकि एक आतंकी की शिनाख्त शौकत अहमद टाक निवासी पुलवामा के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक शौकत करीब सात सालों से सक्रिय था। इनके पास से भारी मात्रा में हथियार तथा गोला बारूद बरामद हुआ था। पुलिस महानिदेशक डा. एसपी वैद और आईजीपी कश्मीर डा. एसपी पाणि ने तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed