{"_id":"64547ef9ed6b782f850decb3","slug":"encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-rajouri-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri Encounter: राजोरी में आतंकियों से मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, इंटरनेट सेवा बंद; ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri Encounter: राजोरी में आतंकियों से मुठभेड़ में पांच जवान शहीद, इंटरनेट सेवा बंद; ऑपरेशन जारी
Fri, 05 May 2023 04:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 05 May 2023 04:23 PM IST
सार
राजोरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। एनकाउंटर के दौरान दो जवान शहीद हो गए हैं। जबकि, एक अधिकारी समेत चार घायल हैं। इनमें से तीन ने अस्तपताल में दम तोड़ दिया है। आतंकियों के भी हताहत होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
Indian Security Forces (File)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला राजोरी के कंडी इलाके में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है और दोनों ओर से गोलीबारी की जा रही है। इस घटना के बारे में सेना ने बयान जारी कर बताया कि एनकाउंटर के दौरान दो जवान शहीद हो गए हैं। जबकि, एक अधिकारी समेत चार घायल हैं। आतंकियों के भी ढेर होने की संभावना है। वहीं, घायल जवानों को कमांड अस्पताल उधमपुर ले जाया गया है। इनमें से तीन जवानों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंटरनेट सेवाओं को फिलहाल बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जैसे ही संयुक्त टीमें संदिग्ध स्थान पर पहुंचीं, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन
आतंकियों ने एक विस्फोटक उपकरण दागा जिसकी चपेट में आकर दो जवान शहीद हो गए और एक अधिकारी सहित चार घायल हो गए। आसपास से अतिरिक्त टीमों को मुठभेड़ स्थल रवाना किया गया है। शुरुआती खबरों के मुताबिक इलाके में आतंकियों का एक समूह घिरा हुआ है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: संदिग्धों को तलाश में दो दिन से चल रहा तलाशी अभियान, सुरक्षाबलों ने ली स्थानीय लोगों की मदद
हाल ही पुंछ के भटादूड़ियां इलाके में सैन्य वाहन पर आतंकी हमले और इसी साल एक जनवरी को राजोरी के ढांगरी में आतंकी हमले के बाद से ही दोनों जिलों में सुरक्षाबलों की तरफ से व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, राजोरी जिले की थन्नामंडी और दरहाल तहसील के घने जंगलों में चार से छह आतंकवादियों के सक्रिय रूप से घूमने की सूचना थी। जिले की थन्नामंडी तहसील के पंगाई, अप्प्पर पंगाई, डीकेजी, अप्पर शाहदरा, टॉप शाहदरा और दरहाल के खोडीनार, बुध खनारी, परगाल जंगली इलाकों में चार से छह आतंकवादियों के होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इनकी धरपकड़ करने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाए गए हैं।