{"_id":"6174d9f26da6ec337e4003d3","slug":"encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-poonch-of-jammu-and-kashmir-indian-army-counter-terrorist-operation-in-bhata-durian-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा ढेर, तीन जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा ढेर, तीन जवान घायल
Sun, 24 Oct 2021 04:10 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 24 Oct 2021 04:10 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के भाटादूड़ियां जंगल में तलाशी अभियान के दौरान रविवार सुबह आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फिर गोलाबारी कर दी। इसमें तीन जवान जख्मी हो गए । इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
security forces
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के भाटादूड़ियां जंगल में तलाशी अभियान के दौरान रविवार सुबह आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फिर गोलाबारी कर दी। इसमें तीन जवान जख्मी हो गए जबकि पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा मारा गया। इलाके में अभी भी ऑपरेशन चल रहा है। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
राजोरी-पुंछ जिले की सीमा पर लगे भाटादूड़ियां इलाके में 14 दिन से आतंकियों की तलाश की जा रही है। इस इलाके में आतंकियों के हमले में अब तक सेना के नौ जवान शहीद हो चुके हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकियों के ठिकानों के बारे में पता लगाने के लिए सेना और पुलिस की संयुक्त टीम लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े पाकिस्तानी आतंकवादी जिया मुस्तफा को साथ लेकर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब टीम जंगल में पहुंची तो आतंकियों ने उस पर गोलाबारी शुरू कर दी। इसमें आतंकी समेत दो पुलिसकर्मी और सेना का एक जवान घायल हो गया था। भारी गोलीबारी के कारण आतंकी को मौके से बाहर नहीं लाया जा सका। इसके बाद अतिरिक्त जवान मौके पर भेजे गए। दोपहर बाद मुस्तफा के शव को मुठभेड़ स्थल से बरामद कर लिया गया।
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन भाटादूड़ियां: बारिश के बीच जंगल में डटे सेना के जवान, मौसम साफ होते ही फिर शुरू की कार्रवाई
अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट का रहने वाला मुस्तफा पिछले 14 साल से कोट भलवाल जेल में बंद था। मुस्तफा दक्षिण कश्मीर से गिरफ्तार होने से पहले इसी रास्ते से घुसपैठ कर आया था जहां अभी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।