{"_id":"5ecea4822ed3a2591e7211f8","slug":"encounter-between-security-forces-and-militants-in-kulgam-of-south-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुलगाम में आतंकियों की तलाश में चला तलाशी अभियान, गुलपुर सेक्टर के खड़ी और करमाड़ा में पाक ने दागे मोर्टार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलगाम में आतंकियों की तलाश में चला तलाशी अभियान, गुलपुर सेक्टर के खड़ी और करमाड़ा में पाक ने दागे मोर्टार
Wed, 27 May 2020 11:03 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 27 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के गुफबाल किमोह में बुधवार को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। हालांकि किसी आतंकी के पकड़े जाने की सूचना नहीं है।
एक राष्ट्रीय राइफल और कुलगाम एसओजी की टीम ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सुबह अभियान शुरू कर किया, जो कुछ घंटे चला। बाद में अभियान समाप्त कर दिया गया।
घुसपैठ कराने को गुलपुर सेक्टर के खड़ी और करमाड़ा में पाकिस्तान ने दागे मोर्टार
पाकिस्तान घुसपैठ कराने के लिए लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। बुधवार की शाम पाकिस्तान ने पुंछ के गुलपुर सेक्टर में संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए खड़ी और करमाड़ा में मोर्टार दागे।
इसके पहले मंगलवार की रात पाकिस्तान ने हीरानगर सेक्टर में नियंत्रण पर तीन घंटे बीएसएफ की चौकियों पर गोलाबारी की। सेना और बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। फिलहाल किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है

पुंछ में पाकिस्तानी सेना ने बुधवार की शाम साढ़े सात बजे नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की चौकियों और सटे इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार दागना शुरू कर दिया। अचानक मोर्टार दागे जाने से जहां रिहायशी लोगों में दहशत फैल गई
वहीं सेना ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। गोलाबारी शुरू होते ही रिहायशी इलाकों के लोग दहशत में आ गए और घरों तथा बंकरों में घुस गए। लोगों ने बताया कि पाकिस्तान की बौखलाहट इतनी बढ़ गई है कि अब वह रिहायशी इलाकों को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है।