{"_id":"ede58b0efcf573cfd2239f5f0f0aaedb","slug":"encounter-between-security-forces-and-militants-in-handwara-area-of-north-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 28 Oct 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी के हंदवाड़ा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के मुताबिक हंदवाड़ा के आसपास के जंगलों में 3-4 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। सेना से पुलिस के साथ मिलकर इन आतंकियों के खिलाफ साझा ऑपरेशन शुर कर दिया है। फिलहाल जंगलों में मुठभेड़ जारी है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक उत्तरी कश्मीर के गंदरबल इलाके में सेना को कुछ आंतकी छुपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद सेना ने पुलिस के साथ मिलकर आतंकियों के खिलाफ एक संयुक्त अभियान शुरु किया था।
विज्ञापन
सेना का गश्ती दल जब इस ऑपरेशन के लिए जा रहा था तभी आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरु कर दी। फिलहाल दोनों ओर से फायरिंग जारी है और किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से जम्मू- कश्मीर में माहौल काफी बिगड़ा है। पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। भारतीय सेना भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
हालांकि इस सप्ताह पाकिस्तान की ओर से फायरिंग नहीं की गई है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में पिछले सोमवार को सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया था।