{"_id":"4077b6221dfe93a48ed0b7a97fbe4276","slug":"encounter-between-security-forces-and-militants-in-awantipor-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अवंतीपोरा में आतंकियों से मुठभेड़, दो नागरिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवंतीपोरा में आतंकियों से मुठभेड़, दो नागरिक घायल
Updated Tue, 13 Oct 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में मंगलवार शाम को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। गोलीबारी में दो स्थानीय नागरिक घायल हो गए हैं। वहीं एक से दो आतंकियों के एक मकान में छिपे होने की आशंका है।
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि इलाके के डोगरीपोरा गांव में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) द्वारा इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
घेरा सख्त करने के बाद जवानों ने आतंकियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। इस बीच एक मकान में छिपे आतंकियों ने जवानों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। जवानों ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ के दौरान दो स्थानीय नागरिक घायल हुए हैं। मकान में एक से दो आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। रात होने तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी थी।