जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने जैश के दो आतंकियों को किया ढेर, बंद की गई इंटरनेट सेवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग के श्रीगुफवारा शालगुल वन क्षेत्र में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। मार गए आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल बरामद हुई हैं। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है।
सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही है। जिसमें सेना की 3-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) सीआरपीएफ और एसओजी शामिल है। मुठभेड़ को लेकर कोई अफवाह न फैले इसके मद्देनजर अनंतनाग जिले में इंटरनेट सेवा को अस्थायी रूप से बंद किया गया है।
गौरतलब है कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी शुरू की। इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
बावजूद इसके सुरक्षाबलों की ओर से आतंकियों से आत्मसमर्पण करने की अपील की गई, फिर भी गोलाबारी जारी रही। जिसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला। कई घंटे तक चली मुठभेड़ में जैश के दो आतंकियों को मार गिराया। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।
Two terrorists of JeM killed during Srigufwara forest, Anantnag encounter. Search operation underway: IGP Kashmir Vijay Kumar to ANI
— ANI (@ANI) February 24, 2021
(file photo) pic.twitter.com/H7r0bEFVZj