फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between joint forces and a group of militants in the Basantgarh area of Udhampur district

Encounter: उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, चारों तरफ से घिरे आतंकी; बारिश बन रही बाधा

Tue, 06 Aug 2024 10:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 06 Aug 2024 10:56 PM IST
सार

शुरुआती जानकारी के मुताबिक यहां दो से तीन आंतकी फंसे हुए हैं। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। यहां रुक-रुककर दोनों ओर से फायरिंग की आवाजें आ रही हैं। 
 

विज्ञापन
Encounter between joint forces and a group of militants in the Basantgarh area of Udhampur district
उधमुपर में मुठभेड़ - फोटो : साकिव नबी

विस्तार

बसंतगढ़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मंगलवार शाम चार बजे के करीब मुठभेड़ शुरू हुई है। इस दौरान दो घंटे दोनों ओर से गोलीबारी हुई। मौसम खराब होने और धुंध के बीच सुरक्षाबलों ने देर शाम तक तलाशी अभियान चलाया। सेना ने जंगल में छिपे आतंकियों की घेराबंदी बढ़ा दी है। अभी किसी भी आतंकी के मारे जाने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को खनेड़ के जंगल में आतंकियों के छिपे होने के इनपुट प्राप्त हुए। सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की और आतंकियों के करीब पहुंचे, उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। शाम चार बजे से लेकर छह बजे तक दो बार आतंकियों व सुरक्षाबलों के बीच गोलाबारी हुई। सैन्य सूत्रों का कहना है कि सुरक्षाबलों ने आतंकियों को जंगल में चारों तरफ से घेर लिया है। जैश के चार आतंकियों का समूह दो भागों में बंट गया है। एक जंगली इलाके में घिरा है और दूसरा निकल गया है। डीआईजी मोहम्मद रईस भट ने बताया कि बसंतगढ़ के खनेड़ में इनपुट मिलने पर सुरक्षाबलों की आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मददगार व गाइड के तीन महीने छिपना संभव नहीं
बीते तीन महीने से आतंकियों का बसंतगढ़ के ऊपरी जंगलों व पहाड़ों पर नजर आना जारी है। लोग संदिग्ध देखे जाने की लगातार सूचना दे रहे हैं। इनते समय तक बिना गाइड व मददगारों के छिपना संभव नहीं है। सूत्रों की माने तो इन आतंकियों को किसी स्थानीय के यहां शरण मिल रही है। मौजूदा समय में गुज्जर-बकरवालों के कई डेरे जंगलों व पहाड़ों पर हैं। इनको धमकाकर आतंकी खाने का इंतजाम कर लेते हैं। सुरक्षाबलों को अप्रैल से इस क्षेत्र में आतंकियों की गतिविधियों के बारे में सूचना है।

विज्ञापन

अनंतनाग से तीन आतंकी मददगार गिरफ्तार
इससे एक दिन पहले ही अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादी मददगारों को गिरफ्तार किया था। इनसे हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी हुई है। पकड़े गए आतंकी मददगारों की पहचान दाऊद अहमद डार, इम्तियाज अहमद रेशी और शाहिद अहमद डार के तौर पर हुई है। तीनों हसनपोरा तवेला के निवासी हैं।
 

बरामद हुए हथियार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हसनपोरा तुलखान रोड पर संयुक्त नाके पर जांच के दौरान आतंकी मददगारों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। इसमें एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगज़ीन, 8 पिस्टल राउंड, एक ग्रेनेड और एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) के अलावा आपत्तिजनक सामग्री शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed