फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ENCOUNTER BETWEEN ARMY AND TERRORISTS UNDERWAY IN PULWAMA

कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज, सेना ने एक आतंकी को किया ढेर

Sat, 19 Nov 2016 09:34 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 19 Nov 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
ENCOUNTER BETWEEN ARMY AND TERRORISTS UNDERWAY IN PULWAMA
मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : फाइल फोटो
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुए हैं। मौके से भाग निकले दूसरे आतंकी की तलाश में व्यापक पैमाने पर सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलवामा जिले के काकापुरा इलाके के बेगम बाग में सुरक्षाबलों को दो आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली।

सूचना मिलते ही सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ द्वारा इलाके की घेराबंदी की गई। उन्होंने आतंकियों को समर्पण के लिए कहा, लेकिन उन्होंने सुरक्षा बलों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। आतंकियों की इस हरकत का जवानों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया और मुठभेड़ शुरू हुई।
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान भीड़ ने सुरक्षाबलों पर बरसाए पत्थर

ENCOUNTER BETWEEN ARMY AND TERRORISTS UNDERWAY IN PULWAMA
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान - फोटो : File Photo
एसएसपी रईस अहमद ने एक स्थानीय आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है। मारे गए आतंकी से एक एके राइफल और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। हालांकि मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की आधिकारिक तौर पर पहचान नहीं हो पाई लेकिन सूत्रों का कहना है कि वह काकापोरा इलाके के डांगर मोहल्ले का रईस डार उर्फ मुनीब था। बताते हैं कि वह एमटेक का छात्र था। 

मुठभेड़ में आतंकी के मारे जाने की खबर इलाके में फैलते ही प्रदर्शन शुरू हो गए। प्रदर्शनकारियों द्वारा सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसाए गए। पुलिस को स्थिति को काबू में लाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

सूत्रों की मानें तो इस स्थिति का फायदा उठाते हुए दूसरा आतंकी मौके से फरार होने में कामयाब रहा जिसे तलाशने के लिए आस पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
          
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed