{"_id":"76c88f41ea3d2b183a45e1458ed0711a","slug":"emunation-to-be-seized-during-election-in-jammu-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में दागियों पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में दागियों पर कसेगा शिकंजा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 03 Nov 2014 02:58 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर पर कड़ाई शुरू कर दी है। इसके तहत जहां लाइसेंसी हथियारों को जमा करने की कवायद शुरू हो गई है, वहीं प्रत्येक थाना क्षेत्र के दागी लोगों को अंकुश लगाने के क्रम में उनकी सूची तैयार होने लगी है। एसएसपी जम्मू उत्तम चंद के अनुसार चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तमाम उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसी के तहत जिन लोगों के पास लाइसेंसी हथियार हैं, उसे संबंधित थाना क्षेत्रों में जमा करवाने की कवायद शुरू कर दी गई है। उन्हें बाकायदा प्रशासन की ओर से नोटिस भेजा गया है। इसके अलावा तमाम थाना क्षेत्रों में दागी लोगों पर भी नकेल कसने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उनकी बाकायदा सूची बनाई जा रही है और चुनाव के दौरान उन पर खास नजर रखी जाएगी। इसके अलावा थानों को उनके इलाके के भगोड़ों को पकड़ने के प्रयास करने को कहा गया है।
विज्ञापन
तमाम थाना क्षेत्रों को अलर्ट कर उन्हें अपने इलाकों में विशेष जांच के अभियान चलाने को कहा गया है। खासकर तवी किनारे वाले क्षेत्रों में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ज्यादा सतर्क हैं, क्योंकि इन इलाकों से पहले भी आतंकी और समाज विरोधी तत्वों को पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे अपने थाना क्षेत्र में सतर्कता बरत रहे हैं। दिन में नाके लगाकर वाहनों की जांच करने के अलावा रात के समय पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखे में किसी प्रकार की समस्या न आए।