{"_id":"686ecc9cdff8590eea096efd","slug":"employees-raised-their-voice-against-anti-people-policies-and-demonstrated-srinagar-news-c-264-1-sr11002-103376-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कर्मचारियों ने भरी हुंकार, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कर्मचारियों ने भरी हुंकार, प्रदर्शन
Thu, 10 Jul 2025 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और मज़दूरों ने जम्मू-कश्मीर ट्रेड यूनियन समन्वय समिति (जेकेसीसीटीयू) के हड़ताल के आह्वान पर बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया।
वे केंद्र सरकार की जनविरोधी और मज़दूर वर्ग विरोधी नीतियों को वापस लेने की मांग कर रहे थे। पूरे केंद्र शासित प्रदेश में ज़िला मुख्यालयों पर हुए प्रदर्शन के क्रम में श्रीनगर, गांदरबाल और शोपियां में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। गांदरबल में कमरैया पार्क में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जेकेसीसीटीयू के अध्यक्ष मोहम्मद मकबूल, पेंशनर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीएम रैना और फारूक अहमद गनिया तथा अब राशिद मीर व अन्य प्रमुख नेताओं ने किया। वहीं शोपियां में महासचिव शेख नज़ीर, अब हमीद और अन्य यूनियन प्रतिनिधियों ने रैली निकालकर सरकार विरोधी नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों की व्यवस्थागत उपेक्षा के खिलाफ निरंतर प्रतिरोध जारी रहेगा। जेकेसीसीटीयू ने कड़ी चेतावनी दी है कि अगर सरकार सकारात्मक रुख नहीं अपनाती है तो विरोध-प्रदर्शन और तेज़ किया जाएगा। समिति की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह तो बस शुरुआत