{"_id":"0527c6deebbe36af1d39ab71b5a3dc9a","slug":"employee-demands-for-da-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी मौसम में डीए जारी करें सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी मौसम में डीए जारी करें सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 04 Oct 2014 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी मौसम में विभिन्न मुलाजिम संगठनों से सरकार से कर्मचारियों के लंबित पड़े 17 फीसदी डीए को जल्द जारी करने की मांग की है। नेशनल मजदूर कांफ्रेंस के प्रधान सुभाष शास्त्री का कहना है कि आसमान छू रही महंर्गाई में त्योहारी सीजन में मुलाजिमों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ऐसे में सरकार को मुलाजिमों का 17 फीसदी लंबित डीए जारी करने में अब देर नहीं करनी चाहिए। जेएंडके टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान जसमीत सिंह मदान का कहना है कि केंद्रीय कर्मचारियों को अब तक 17 फीसदी डीए जारी हो चुका ह्रै जबकि राज्य सरकार अपने मुलाजिमों को अब तक डीए जारी नहीं कर पाई है। ऐसे में त्योहारी सीजन में डीए किश्त को तत्काल जारी किया जाना चाहिए, ताकि कर्मचारियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन