फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Emphasis on electric vehicles in Jammu and Kashmir, companies are also showing interest

जम्मू-कश्मीर में इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर, कंपनियां भी दिखाने लगी हैं दिलचस्पी

Wed, 10 Feb 2021 12:28 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 10 Feb 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on electric vehicles in Jammu and Kashmir, companies are also showing interest
electric vehicles

जम्मू-कश्मीर में इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद-बिक्री में टैक्स रियायत के प्रावधान के बाद अब यहां विद्युत चालित वाहनों की ओर लोगों के साथ कंपनियों का रुझान भी बढ़ने लगा है। सरकार ने हाल ही में बिजली से चलने वाले वाहनों पर टैक्स की रियायत का आदेश जारी किया है। पहाड़ी प्रदेश जम्मू-कश्मीर में पर्यावरण के मद्देनजर भी इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर दिया जा रहा है। इसी बीच, इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनियां भी प्रदेश में दिलचस्पी दिखाने लगी हैं।

विज्ञापन


अमेरिका और जर्मनी के सहयोग से अत्याधुनिक तकनीक से विद्युत चालित वाहन बनाने वाले वाली कंपनी रिसाला मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड अपना इवोलेट ब्रांड लांच करने जा रही है। यह लांचिंग इसी माह होने जा रही है। देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी स्कूटर, स्पोर्ट्स बाइक, आल टैरेन व्हीकल, बस, ऑटो व पैसेंजर लोडर, ट्रैक्टर वीडर तैयार करती है। कंपनी जल्द ही कार सेगमेंट में भी नए प्रोजेक्ट पर काम करने जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आईटीआई में लगा मेगा प्लेसमेंट मेला, 500 से ज्यादा युवाओं को मिली नौकरी
विज्ञापन
विज्ञापन


रिसाला मोटर्स सीईओ प्रेरण चतुर्वेदी ने बताया कि कश्मीर घाटी का पारिस्थितिकी तंत्र बेहद संवेदनशील है। यहां पर्यावरण अनुकूल विकल्प के रूप में इलेक्ट्रिक वाहन समय की जरूरत हैं। फरवरी के दूसरे सप्ताह में इवोलेट ब्रांड की सॉफ्ट लांचिंग जबकि फरवरी अंत तक औपचारिक लांचिंग करने की तैयारी है। रक्षा विभाग के वेटरन सदस्यों में कंपनी के संस्थापक कर्नल अहलावत और सीईओ स्क्वाड्रन लीडर प्रेरणा चतुर्वेदी समेत पेवेशरों की टीम इसमें काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed