फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Embers started raining from the sky, mercury crossed 41

आसमान से बरसने लगे अंगारे, पारा 41 पार

विज्ञापन
Embers started raining from the sky, mercury crossed 41
जम्मू। मई के आखिर में आसमान से अंगारे बरसने लगे हैं। प्रदेश के सभी इलाकों में दिन का पारा सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर चला गया है। जम्मू में तपिश पसीने छुड़ा रही है। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। दिन के साथ रात में भी गर्मी सताने लगी है।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में भी भीषण गर्मी से खास राहत नहीं मिलेगी, लेकिन 30-31 मई को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा। जम्मू में वीरवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी तेवर दिखाए। दोपहर को तीखी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। लेकिन शाम होते-होते तपिश से रात भी गर्म हो गई थी। जम्मू में दिन का अधिकतर तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री चढ़कर 41.6 डिग्री सेल्सियस और बीती रात का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री चढ़कर 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 29.6, बटोत में 30.6, भद्रवाह में 31.0 के अलावा लेह में 19.7, कारगिल में 22.9 और श्रीनगर में सामान्य से 3.3 डिग्री चढ़कर 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed