पाक फायरिंग की दहशत से सीमा पर पलायन जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईबी पर लगातार चल रही गोलाबारी के चलते सीमांत गांवों से भी लगातार पलायन हो रहा है। रविवार को सई क्षेत्र के 15 गांवों के ग्रामीण पलायन कर सरकारी कैंपों में शरण लेने पहुंचे गए।
अब तक अरनिया और आरएस पुरा सेक्टर के 40 से अधिक गांवों के लोग पलायन कर चुके हैं। रविवार को पलायन करने वाले 15 गांवों के लोगों ने सलैड के सरकारी स्कूल में शरण ली है।
सीमावर्ती गांव सई देवीगढ़, सरदारी सई, सेखसर, भूरेजाल, नूद कैंप, मोला फागला, तंगाली, तुतावाला, देवड, भुल्ले चक्क, सई खुर्द के लोगों का कहना है कि निकोवाल, देवीगढ़, जव्वोवाल में में गोले गिरने से उनकी जिंदगी पर खतरा बना हुआ है। इसलिए उन्होंने गांव छोड़ना ही मुनासिब समझा।
एक दिन की शांति के बाद जागी थी उम्मीद
सौदागर सिंह, गुलदेव राज, गुरचरण सिंह आदि ने बताया कि एक दिन सीमा पर गोलाबारी बंद रही तो ऐसा लगने लगा था कि हालात जल्द सामान्य हो जाएंगे। पर एक दिन की शांति के बाद ही पाकिस्तान फिर अपनी हरकतों पर उतर आया और उसने एक फिर सीमा पार से गोलाबारी शुरू कर दी।
शनिवार की रात को माहौल फिर बिगड़ गया। इसलिए गांव में रुकना खतरे से खाली नहीं है। प्रशासन ने उन्हें सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कह दिया गया है।
पूनम चौधरी, कृपाल कौर ने कहा कि जान बचाने के लिए उनके पास सिवाय पलायन करने के कोई विकल्प नहीं बचा था।