फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ELEVEN LACS AS EX GRATIA TO FAMILIES OF DECEASED

अनंतनाग हमले में मृत यात्रियों के परिवार वालों को 11 लाख का मुआवजा

Tue, 11 Jul 2017 07:31 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Tue, 11 Jul 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
ELEVEN LACS AS EX GRATIA TO FAMILIES OF DECEASED
महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo

अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकवादियों के हमले में मारे गए श्रद्धालुओं के परिजनों को सरकार और श्राइन बोर्ड की तरफ से सहायता राशि देने का एलान किया गया। श्रीनगर के दक्षिणी कश्मीर अनंतनाग जिले में हुए इस आतंकी हमले में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इसके अलावा 19 लोग घायल हो गए थे। 

विज्ञापन


मंगलवार को जम्मू-कश्मीर सरकार की तरफ से हमले में मारे गए लोगों के परिजनों को छह लाख तथा श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की तरफ से पांच लाख रुपये दिए जाने की घोषणा की गई। गंभीर रूप से घायलों को सरकार दो तथा श्राइन बोर्ड की तरफ से एक लाख दिए जाएंगे। मामूली घायलों को सरकार 1.50 लाख तथा श्राइन बोर्ड 75 हजार की सहायता करेगी।
विज्ञापन


गुजरात के वलसाड से यात्रा में आई बस के चालक शेख सलीम गफूर की बहादुरी पर उसे रिवार्ड के तौर पर सरकार की तरफ से तीन लाख दिए जाएंगे। राज्यपाल व श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष एनएन वोहरा ने भी बस चालक को अन्य श्रद्धालुओं की जान बचाने के लिए स्पेशल दो लाख देने की घोषणा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed