{"_id":"63ea196a640623ae5c05abd2","slug":"elementary-teacher-training-ett-exam-be-held-under-cctv-cameras-in-jammu-kashmir-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: ETT परीक्षा पर अब तीसरी आंख की नजर, परीक्षा केंद्रों की लाइव होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: ETT परीक्षा पर अब तीसरी आंख की नजर, परीक्षा केंद्रों की लाइव होगी निगरानी
Mon, 13 Feb 2023 04:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 13 Feb 2023 04:35 PM IST
सार
ईटीटी की परीक्षा अब सीसीटीवी कैमरों की जद में होगी। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड पहली बार इस परीक्षा पर लाइव निगरानी रखेगा।
विज्ञापन
Camera
- फोटो : amarujala
विस्तार
प्रदेश में एलिमेंट्री टीचर ट्रेनिंग (ईटीटी) की परीक्षा अब सीसीटीवी कैमरों की जद में होगी। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड पहली बार इस परीक्षा पर लाइव निगरानी रखेगा। इसके लिए रिहाड़ी स्थित बोर्ड मुख्यालय में एक निगरानी कक्ष स्थापित किया जाएगा, जहां परीक्षा केंद्रों में लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरे कनेक्ट होंगे। बोर्ड के इस प्रयास का उद्देश्य नकल मुक्त और पारदर्शी तरीके से परीक्षा करवाना है।
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए ईटीटी न सिर्फ सरकारी शिक्षक बल्कि अन्य उम्मीदवार भी करते हैं। एक साल तक पढ़ाई के बाद बोर्ड इसकी परीक्षा लेता है। प्रदेश में शिक्षक बनने के लिए ईटीटी अनिवार्य तो नहीं है, लेकिन नियुक्ति में ईटीटी को तरजीह दी जाती है।
विज्ञापन
नकल की हर तरह की संभावना को खत्म करने के लिए पहली बार इस परीक्षा में सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। हर परीक्षा केंद्र में चार सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। एक कैमरा परीक्षा हॉल में, दो प्रवेश व निकासी द्वार पर, जबकि एक निगरानी कक्ष में लगेगा। रिहाड़ी स्थित बोर्ड मुख्यालय में एक बड़ी स्क्रीन लगेगी, जहां पर हर केंद्र की सीसीटीवी फुटेज की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। जेके बोर्ड फरवरी के अंत तक ईटीटी की परीक्षा करवा सकता है।
विज्ञापन