फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   electricity supply will be affected in kathua and samba on 17 may

कठुआ के कई इलाकों में 17 को गुल रहेगी बिजली

Fri, 15 May 2015 02:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Fri, 15 May 2015 02:38 PM IST
विज्ञापन
electricity supply will be affected in kathua and samba on 17 may

बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार 17 मई को शहर से सटे चनग्रा 66 केवी लाइन में ट्री ट्रिमिंग और जंपर को टाइट करने के लिए बिजली सेवा प्रभावित रहेगी।

विज्ञापन


इस बारे में जानकारी देते हुए बिजली विभाग के एसटीडी डिवीजन के कार्यकारी अभियंता के के थापा ने बताया कि रविवार को कठुआ शहर, कृष्णा कॉलोनी, चनग्रां, जंगलोट, ऑल इंडिया रेडियो, पीएचई, जखबड़, बरवाल, नगरी, पल्ली, बरनोटी, बुद्धि, बाख्ता, नगरी टोल प्लाजा, जरमाल, खोख्याल, एरवां, नन्नन, सैदपुर और आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे।
विज्ञापन


इन इलाकों में सत्रह मई को सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली सेवा प्रभावित रहेगी। वहीं रूटीन मेंटिनेंस के लिए 66 केवी हीरानगर सर्किट एक और दो, 66 केवी सांबा घगवाल लाइन और 66/11केवी सब स्टेशन हीरानगर-1 घगवाल, राजपुरा, शेरपुर और सब स्टेशन में सत्रह मई को सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक बिजली नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान प्रभावित रहने वाले इलाकों में चढवाल, डिंगा अंब, कूटा, जांडी, दियालाचक, हीरानगर, रामकोट, गूडा कल्याल, घगवाल, रंडवाल, पीएचई, पीजीसीआईएल, शेरपुर, सैदा, सुराडा और आसपास के इलाके शामिल हैं। इसी तरह 33 केवी महानपुर ट्रांसमिशन लाइन, महानपुर बसोहली लाइन, हीरानगर रामकोट फिंतर लाइन, बसोहली मारता नगरोटा, भूंड, बनी, रामकोट और गूडा कल्याल लाइन में मरम्मत कार्य के चलते सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली नहीं रहेगी।


इस दौरान महानपुर, रायपुर, सम्मन, जंदरोटा, बसोहली, नवोदया, पीएचई, भूंड, सांदर, माश्का, बनी एक और दो, मारथा नगरोटा, मनवाल, उज्ज, पीएचई, गूडा कल्याल, लूढ़ेरा, गढ़ आदि इलाकों की बिजली सेवा प्रभावित रहेगी। अधिकारी ने बताया कि बिजली लाइन पर मरम्मत कार्य अनुकूल मौसम पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed