{"_id":"64af176a97f80552940f9a77","slug":"electricity-problem-pargwal-akhnoor-news-c-290-1-pgl1001-37-2023-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: परगवाल में एक घंटे बाद एक घंटे की बिजली कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: परगवाल में एक घंटे बाद एक घंटे की बिजली कटौती
Thu, 13 Jul 2023 02:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 13 Jul 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती क्षेत्र में चरमराई बिजली व्यवस्था, लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
परगवाल। सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। बुधवार को विभाग ने क्षेत्र में एक घंटे के बाद एक घंटे की बिजली कटौती की है, जिस कारण लोगों को उमस से दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
क्षेत्रवासी बलवान सिंह ने बताया कि गत दिनों हुई बारिश से बिजली कटौती में राहत मिली थी, लेकिन मौसम साफ होते ही उमस बढ़ गई है। बिजली व्यवस्था चरमराने लगी है। बिजली विभाग ने एक घंटे के बाद एक घंटे का कट लगाना शुरू कर दिया है। उमस के कारण बच्चों और बुजुर्गों का बुरा हाल है। स्थानीय निवासी रमेश सिंह ने बताया कि बिना फाल्ट के एक घंटे के बाद एक घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। लो वोल्टेज की समस्या से कोई निजात नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि जब लोग हर माह बिजली का बिल अदा करते हैं तो सुविधा भी सुचारु रूप से मिलनी चाहिए। विभाग को बिजली ढांचे को सही कर आपूर्ति को सुचारु करना चाहिए।