फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   electricity news

Jammu News: और 11 दिन झेलनी होगी बिजली कटौती, फरवरी से बदलेगा शेड्यूल

विज्ञापन
electricity news
- ठंड के कारण लग रहे हैं पांच से दस घंटे के लंबे कट, दिनचर्या हो रही प्रभावित
विज्ञापन

जम्मू। बिजली कटौती का संकट अभी 11 दिन तक जारी रहेगा। फरवरी से शेड्यूल में बदलाव होगा। इसके बाद कटौती से राहत मिलने की संभावना है। अभी हालात ऐसे हैं कि स्मार्ट मीटर वाले इलाकों में लगभग पांच घंटे और नॉन मीटर इलाकों में लोगों को आठ घंटे तक कटौती सहन करनी पड़ रही थी। जबकि ग्रामीण इलाकों में दस घंटे तक कटौती हो रही है।
बिजली कारपोरेशन के अनुसार जनवरी में बिजली की डिमांड ज्यादा रहती है। ऐसे में कटौती जारी रहेगी। फरवरी में सुबह और शाम को मांग बढ़ती है। ऐसे में कटौती के समय में कमी आ सकती है। ठंड के कारण 400 में से 250 से ज्यादा फीडर हांफ रहे हैं। बिजली ढांचे को जलने से बचाने के लिए भी कटौती हो रही है।
विज्ञापन

100 मेगावाट अतिरिक्त बिजली नहीं मिली
100 मेगावाट बिजली की आपूर्ति अभी तक नहीं हुई है। नवंबर में प्रक्रिया शुरू हुई थी। केंद्र से अतिरिक्त बिजली दिसंबर में मिलने की संभावना थी। इस कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। अधीक्षण अभियंता अनिल गुप्ता के अनुसार ठंड के कारण बिजली कटौती हो रही है। अगले माह में मौसम में बदलाव के बाद राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed