फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Electricity And Water Crisis on Peak

Jammu News: बिजली और जल संकट जारी, व्यवस्था हारी

विज्ञापन
Electricity And Water Crisis on Peak
-तालाब तिल्लो, भगवती नगर में वोल्टेज बढ़ने व कम होने से बिजली उपकरण जले; पुराने शहर में सुबह आठ से साढ़े 11 बजे तक लगा कट
विज्ञापन

- ग्रेटर कैलाश, एक्सटेंशन त्रिकुटा नगर, सुजवां, बठिंडी में लोगों को नहीं मिला पानी, कई जगह जल आपूर्ति प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रचंड गर्मी में बिजली और पानी के लिए हाहाकार जारी है। 24 घंटे बिजली देने का दावा पहले ही दिन हवा हवाई साबित हुआ। बिजली लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ गए।
शहर के तालाब तिल्लो, बोहड़ी, भगवती, शिव नगर, राजपुरा चुंगी, मुट्ठी, बख्शी नगर में वोल्टेज अचानक कम होने और बढ़ने से कई घरों में बिजली उपकरण बल्ब, पंखे, वाशिंग मशीन, कूलर आदि जल गए। इस कारण लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। करीब 12 बजे पीक लोड 1600 मेगावाट पहुंचा तो वोल्टेज बढ़ने और कम होने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान अधिकांश घरों में पंखे और अन्य उपकरणों को बंद रखा गया। लोगों को गर्मी की तपिश सहन करनी पड़ी।
विज्ञापन

उधर, पुराने शहर में ट्रांसफार्मर अपडेट न होने के कारण लंबा कट सहन करना पड़ा। शहर के जैन बाजार, पुरानी मंडी, मोती बाजार, पक्का डंगा, पंजतीर्थी में सुबह आठ से 12 बजे तक बिजली कट लगा। इस कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। देर शाम तक ट्रांसफार्मर ओवरहीट होने के कारण कट जारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ग्रेटर कैलाश, एक्सटेंशन त्रिकुटा नगर, सुजवां, बठिंडी में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। मजबूरन जल शक्ति विभाग को हर इलाके में दो-दो टैंकर भेजने पड़े। जल शक्ति विभाग के अनुसार सुजवां, बठिंडी , सिद्दड़ा ग्रामीण इलाकों को शहर में शामिल किया जा रहा है। यहां पर पुरानी तर्ज पर पानी दिया जा रहा है। इस कारण पानी की किल्लत पेश आ रही है। पाइपों को अपग्रेड किया जा रहा है। उधर, ग्रेटर कैलाश और एक्सटेंशन त्रिकुटा में ट्यबवेल फेल होने के कारण पेयजल किल्लत गहरा गई। टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की गई है। इसके अलावा गंग्याल में लोगों को एक ही समय पानी मिला, वो भी सिर्फ बीस मिनट ही। सतवारी, वेयरहाउस, बेलीचराना में 30 मिनट ही पानी की आपूर्ति हुई। भगवती नगर, तालाब तिल्लो, बोहड़ी इलाकों में 25 मिनट ही पानी मिला। इस कारण लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी आई।


कोट... पानी की आपूर्ति कुछ इलाकों में बाधित रही है। वहां पर टैंकर भेजे गए हैं। बिजली कट रुकने और बारिश होने पर ही समस्या का हल होगा।
अनिल गुप्ता, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग

कोट..... पुराने शहर में ट्रांसफार्मर हांफ गए हैं, इस कारण लंबा कट लगा। इन्हें अपग्रेड किया जा रहा है। अन्य जगहों पर लोड बढ़ने से बिजली वोल्टेज कम और ज्यादा होने की समस्या आई। तीन बजे तक ठीक कर दिया गया है।
अवनीत गुप्ता, एक्सईएन, बिजली कारपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed