Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news

Jammu News: प्रदेश में पहली रोबोटिक घुटने की सर्जरी, अगले दिन चलने लगा मरीज

विज्ञापन
health news
- उजाला सिग्नस जेके मेडिसिटी अस्पताल जम्मू में हुई पहली रोबोटिक नी-रिप्लेसमेंट सर्जरी
विज्ञापन

- जटिल विकृति के बावजूद सटीक अलाइनमेंट, आधुनिक इम्प्लांट से मिली बेहतर स्थिरता
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज की गई है। उजाला सिग्नस जेके मेडिसिटी अस्पताल, जम्मू में पहली रोबोटिक-असिस्टेड टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक की गई।
17 नवंबर को वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार वार्ष्णेय ने अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक की मदद से यह जटिल सर्जरी की। इसके साथ ही अब प्रदेश के मरीजों को इस आधुनिक उपचार के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। डॉ. वार्ष्णेय ने बताया कि मरीज बुजुर्ग था और उसके घुटने में 27 डिग्री की फ्लेक्शन डिफॉर्मिटी तथा 20 डिग्री की वारस डिफॉर्मिटी थी। ऐसी स्थिति में घुटने का सही अलाइनमेंट और सॉफ्ट टिश्यू बैलेंस स्थापित करना चुनौतीपूर्ण होता है।
विज्ञापन

रोबोटिक सिस्टम की सहायता से सर्जरी की पहले से तैयार योजना के अनुसार अधिक सटीकता के साथ घुटने का संरेखण और संतुलन सुनिश्चित किया गया। इससे सर्जन को पूरी प्रक्रिया पर बेहतर नियंत्रण मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्जरी में आधुनिक गाइडेड मोशन प्रोस्थेसिस यानी मेडियल पिवट नी इम्प्लांट का इस्तेमाल किया गया। इसका विशेष डिजाइन घुटने के अंदरूनी हिस्से को स्थिरता देने और बाहरी हिस्से को प्राकृतिक तरीके से गति करने में मदद करता है। सर्जरी के अगले ही दिन मरीज बिना दर्द के चलने लगा और बिना किसी जटिलता के उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

---
अभी तक मरीजों को आधुनिक रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट की सुविधा के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता था। उजाला सिग्नस जेके मेडिसिटी में यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों को अपने क्षेत्र में ही आधुनिक उपचार मिल सकेगा। हमारा उद्देश्य केवल नई तकनीक अपनाना नहीं, बल्कि मरीजों को बेहतर कार्यक्षमता, आराम और सामान्य जीवन की ओर लौटने में मदद करना है।
- रोहित सिंह, यूनिट हेड, उजाला सिग्नस जेके मेडिसिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed