{"_id":"621875b0473b74742edb02182bd4de6d","slug":"electrical-wiring-hit-container-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तारों से टकराया कंटेनर, लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के तारों से टकराया कंटेनर, लगी आग
ब्यूरो, अमर उजाला/बाड़ी ब्राह्मणा
Updated Tue, 17 Feb 2015 10:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक कंटेनर बिजली के 33 केवी के तारों से टकरा गया। इससे उसमें आग लग गई। राहत की बात यह रही कि चालक व कंडक्टर समय रहते बाहर निकल गए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार बाहरी राज्य से एक कंटेनर कुछ कच्चा माल लेकर बाड़ी ब्राह्मणा स्थित किसी फैक्ट्री में आया था।
विज्ञापन
बताया गया है कि जैसे ही कंटेनर खाली कर वापस जाने लगा तभी वह मार्ग के उपर से गुजर रहे 33 केवी के बिजली के तार के संपर्क में आ गया। इससे वाहन में करंट दौड़ गई। करंट लगते ही चालक सुरेंद्र सिंह की दोनाें बाजू सुन हो गई। हालांकि उसने तेजी बरतते हुए वाहन से से छलांग लगा दी। इसके कुछ देर बाद वाहन से आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने सूचना दमकल विभाग को दी। इसके बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि वाहन के साथ तार चिपके होने से उन्होंने बौछार नहीं छोड़ी। जब टायर पूरी तरह जल गए और वाहन की हाइट थोड़ी कम हुई तो तार वाहन से दूर हो गए। उसके बाद दमकल विभाग ने ग्रिड स्टेशन से बिजली सप्लाई बंद करवाई और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन