फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   electric shock, died

Jammu News: फाइबर लगाने सीढ़ी पर चढ़ा, करंट लगने से मौत, 12 दिन बाद थी शादी

विज्ञापन
electric shock, died
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। गुलशन ग्राउंड में फाइबर लगाते समय करंट लगने के कारण युवक की मौत हो गई। मृतक भौर कैंप चट्ठा का रहने वाला था, जिसकी पहचान बुआ दित्ता के रूप में हुई है। अगले महीने ही उसकी शादी थी, लेकिन दो सप्ताह पहले घटना से खुशियां मातम में बदल गईं। बेटे की मौत से मां-बाप बेसुध हैं और पूरे इलाके में गम की लहर है।

पिता के अनुसार बेटा शुक्रवार सुबह घर से काम पर निकला था। कह रहा था कि आज के दिन ही काम पर जाना है। दोपहर को उसके साथ काम करने वाले लड़कों ने फोन कर घटना की जानकारी दी। अस्पताल पहुंचे तो देखा कि बेटे की मौत हो चुकी है। उन्हाेंने कहा कि बेटे की मौत का दर्द कोई नहीं समझ सकता। बेटा जिस कंपनी के लिए काम करता था वहां के लोगों ने अस्पताल आना भी जरूरी नहीं समझा। घर में शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। निमंत्रण पत्र भी बांट चुके थे। छह दिसंबर को शगुन था और सात को बरात जानी थी। मृतक के साथ काम करने वाले लड़कों ने कहा कि बुआ दित्ता गुलशन ग्राउंड में फाइबर लगाने का काम कर रहा था। इस दौरान सीढ़ी से बिजली का तार लग गया। इससे करंट का झटका लगा और वह नीचे गिर गया। गंभीर हालात में गांधीनगर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित किया। इस बीच, मृतक के परिवार ने टेलीकॉम कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कंपनी पर सुरक्षा में कोताही बरतने का आरोप लगाया। अस्पताल के बाहर रिश्तेदारों के विरोध पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी लाया गया। वहीं, गांधीनगर पुलिस थाने में 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ पंकज शर्मा ने कहा कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed