फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Elections of Jammu-Kashmir's largest mandi ware house Nehru Market to be held in March

जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी मंडी वेयर हाउस नेहरू मार्केट के चुनाव मार्च में होंगे आयोजित

Tue, 23 Feb 2021 03:27 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 23 Feb 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर की सबसे बड़ी अनाज मंडी वेयर हाउस नेहरू मार्केट के चुनाव मार्च में करवाना प्रस्तावित है। इसके लिए मार्च के शुरू में चुनाव प्रधान चार सदस्यीय एक समिति का गठन करेंगे, जो चुनाव अधिसूचना के साथ सारी चुनावी प्रक्रिया को पूरा करेगी। फेडरेशन की वर्किंग कमेटी ने राजेश बगोत्रा को चुनाव अध्यक्ष बनाया है।

विज्ञापन


इसमें 2021-2023 के कार्यकाल के लिए प्रधान, वरिष्ठ उपप्रधान, कनिष्ठ उपप्रधान, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष के लिए चुनाव करवाए जाने हैं। फेडरेशन के अधीन 579 सक्रिय मतदाता सदस्य हैं। वहीं, चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर दावेदारों ने सरगर्मियां तेज कर दी हैं। इसके लिए कई नाम भी सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


बैलेट बॉक्स पर होंगे चुनाव
चैंबर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तर्ज पर वेयर हाउस नेहरू मार्केट के चुनाव भी बैलेट बॉक्स पर करवाए जाएंगे। इसके लिए एक बड़े हाल ही व्यवस्था की जाएगी। कोविड महामारी के कारण इसके सामान्य चुनाव में एक साल की देरी हुई है। चुनाव को लेकर कई दावेदार सामने आने लगे हैं। जिससे कई पदों के लिए मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है। चुनाव प्रक्रिया को मार्च के आरंभ में शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: यात्री किराये में बढ़ोतरी की मांग पर कल रहेगा चक्का जाम

पिछले दो कार्यकाल (2015, 2018) में महासचिव, सचिव पद पर रहे दीपक गुप्ता ने कहा कि इस बार वह प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि इस चुनाव के बाद व्यापारियों के मसलों को हल करवाने में मदद मिलेगी। कोविड और दूसरी परिस्थितियों के कारण जम्मू संभाग के व्यापार को बुरी तरह से प्रभावित होना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed