{"_id":"0a1f5aba3173643b6f112859c4c611c8","slug":"elections-have-been-lost-to-flooding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ की भेंट चढ़ गई चुनावों की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ की भेंट चढ़ गई चुनावों की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 19 Sep 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में आई बाढ़ का असर चुनावी तैयारियों पर भी पड़ा है। श्रीनगर में मतदाता सूची के रिवीजन का काम ठप हो गया है। हालांकि जम्मू संभाग में रिवीजन चल रहा है। रिवीजन के बाद फाइनल मतदाता सूची पहली अक्टूबर को जारी की जानी थी, लेकिन फिलहाल तय तिथि पर इसका प्रकाशन हो पाना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
जहां तक बात इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों का है तो श्रीनगर के तीन जिलों की ही ईवीएम आ पाई थी कि बाढ़ के संकट ने राज्य को घेर लिया। जम्मू संभाग के भी सभी जिलों की ईवीएम गुजरात से अब तक नहीं आ पाई है। चुनावी माहौल भी ठंडा पड़ गया है।
विज्ञापन
राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों पर चर्चा करने के लिए दस सितंबर को भारतीय चुनाव आयुक्त की बैठक भी बाढ़ के कारण टल गई थी। दोनों संभागों की सरकारी मशीनरी इस समय बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास, राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सह चुनाव अधिकारी जय कुमार का कहना है कि जम्मू में रिवीजन का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। तय तिथि पर मतदाता सूची प्रकाशित करने की दृष्टि से तैयारियां चल रही हैं। फिलहाल चुनाव टलने संबंधी कोई सूचना आयोग की ओर से नहीं भेजी गई है।