फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election training

चुनाव में शराब और पैसे के इस्तेमाल पर पैनी नजर रखें अफसर : सीईओ

विज्ञापन
election training
जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए निर्देश, पुलिस और सिविल अफसराें को दिया चुनाव प्रशिक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए सिविल और पुलिस अधिकारियों को दो दिन का विशेष चुनाव प्रशिक्षण दिया गया है। बुधवार को एक बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पांडुरंग के पोले ने प्रौद्योगिकी की गतिशील प्रकृति और उभरते परिदृश्य में चुनाव के सामने आने वाली चुनौतियों पर जोर दिया। उन्होंने चुनाव संबंधी घटनाओं की व्यापक मीडिया कवरेज और सुधारात्मक उपायों को तेजी से लागू करने में आने वाली कठिनाई के बारे जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को चुनाव के दिन नकदी या शराब के इस्तेमाल पर कड़ी नजर रखने और इससे सावधान रहने के निर्देश दिए।
के पोले ने प्रदेश में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए अच्छी प्रथाओं व पारदर्शिता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। प्रशिक्षण में पुलिस अधिकारियों को चुनाव के दौरान सुरक्षा बनाए रखने के लिए नई रणनीतियों और तकनीकों को अपनाने की महत्वपूर्ण जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में पुलिस उप अधीक्षक और सहायक पुलिस अधीक्षक रैंक के 25 से 30 अधिकारियों के अलावा जम्मू संभाग के 30 से 40 सिविल प्रशासन के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा मॉड्यूल के बारे में प्रतिभागियों की समझ को बढ़ाना था। व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और क्षेत्रीय भागीदारी, आदर्श आचार संहिता, मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति और सोशल मीडिया पर प्रशिक्षण दिया गया। राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर चंद किशोर शर्मा और रियाज अहमद बट ने सुरक्षा तैनाती, सीएपीएफ की भूमिका, आदर्श आचार संहिता से संबंधित मुद्दे, चुनाव व्यय निगरानी, भेद्यता मानचित्रण, एमसीएमसी और सोशल मीडिया सहित कई विषयों पर प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed