{"_id":"7924d7f8455fdf36d94e5f4908fe3ddc","slug":"election-teams-leaving-with-evm-for-remote-areas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूरदराज इलाकों के लिए ईवीएम के साथ टीमें रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरदराज इलाकों के लिए ईवीएम के साथ टीमें रवाना
ब्यूरो/ अमर उजाला, पुंछ
Updated Sun, 30 Nov 2014 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर और पुंछ में कई ऐसे पोलिंग स्टेशन हैं, जहां पहुंचने में दो दिन का समय लगता है। इसके लिए बीएलओ और कर्मचारियों को कई किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने कई टीमों को रविवार को चुनाव से दो दिन पहले ही पोलिंग स्टेशन की तरफ रवाना कर दिया। सभी कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार दोपहर को रवाना हुए।
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही चुनाव आयोग ने यह कदम उठाया है। नियम अनुसार चुनाव से एक दिन पहले कड़ी सुरक्षा के बीच टीमों को ईवीएम के साथ मतदान केंद्र की तरफ रवाना किया जाता है, लेकिन जिन दूरदराज ग्रामीण इलाकों में पहुंचने के लिए लंबा सफर पैदल तय करना पड़ता है, वहां के लिए बीएलओ और कर्मचारियों को दो दिन पहले रवाना कर दिया जाता है।
रविवार को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए उधमपुर, रियासी और पुंछ के लिए टीमों को दो दिन पहले रवाना किया। कड़ी सुरक्षा के बीच पहले तो बीएलओ और कर्मचारियों ने संतुष्टि के साथ ईवीएम की जांच की। जांच के बाद सभी वाहनों में सवार होकर सुरक्षा बलों के साथ रवाना हो गए।
विज्ञापन
यह सभी टीमें सोमवार को मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगी। रविवार की रात इन टीमों को किसी सुरक्षित स्थान पर गुजारनी है और सोमवार की सुबह सभी फिर से अपना सफर शुरू करेंगे। सोमवार को जहां तक सड़क होगी, वहां तक इनको वाहन में सफर करना है और फिर सभी ईवीएम साथ लेकर पैदल सफर करके मतदान केंद्रों तक पहुंचेंगे और अपना काम शुरू करेंगे।