फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election

रियासी में डीडीसी अध्यक्ष पद पर भाजपा, उपाध्यक्ष पर निर्दलीय का कब्जा

विज्ञापन
election
रियासी में डीडीसी अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ खुशी बनाते सर्राफ सि? - फोटो : REASI
रियासी। रियासी डीडीसी अध्यक्ष पद पर भाजपा के सर्राफ सिंह नाग और उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय एडवोकेट साजरा कादिर ने बाजी मारी है। डीडीसी चुनाव में 14 में से सात सीटें जीतने के बाद भाजपा को उपाध्यक्ष का पद गंवाना पड़ा है।
विज्ञापन

बुधवार को मिनी सचिवालय में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से डीडीसी सदस्य सर्राफ सिंह नाग और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के जगजीवन लाल व उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अब्दुल रशीद और गुलाबगढ़ ब्लॉक से जीती निर्दलीय एडवोकेट साजरा कादिर ने दावेदारी जताई थी। दोनों ही पदों के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में थे। डीसी इंदु कंवल चिब की देखरेख में मतदान की प्रक्रिया को शुरू करवाया गया। मतदान में अध्यक्ष पद के भाजपा उम्मीदवार सर्राफ सिंह नाग को 14 में से नौ और नेकां के जगजीवन लाल को पांच सदस्यों का समर्थन मिला। वहीं, उपाध्यक्ष के लिए भाजपा के अब्दुल रशीद और निर्दलीय एडवोकेट साजरा कादिर को सात-सात वोट मिले। मुकाबला टाई होने पर बाद दोनों के नाम दो पर्ची पर लिख कर निकाली गई लाटरी साजरा कादिर के नाम रही। मतदान प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद डीसी इंदु कंवल चिब ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई व पौधा दे कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

लाटरी के जरिये भाजपा ने गंवाया उपाध्यक्ष का पद
भाजपा अध्यक्ष पद की कुर्सी पाने में सफल रही, मगर उपाध्यक्ष के लिए निर्दलीय के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। बुधवार सुबह समय के अनुसार सभी चौदह डीडीसी सदस्य मिनी सचिवालय पहुंचे। 14 में से सात सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बनी भाजपा के साथ जेके अपनी पार्टी के दो, नेकां के तीन, कांग्रेस का एक और एक निर्दलीय मौजूद रहे। नेकां के सदस्य जगजीवन लाल की तरफ से अध्यक्ष पद और उपाध्यक्ष के लिए गुलाबगढ़ ब्लॉक से जीती निर्दलीय एडवोकेट साजरा कादिर ने दावेदारी जताई। भाजपा के सर्राफ सिंह नाग ने नौ मतों से जीत हासिल कर ली मगर उपाध्यक्ष चुनाव में अब्दुल रशीद और साजरा कादिर के बीच मुकाबला टाई रहा है। लाटरी में निर्दलीय ने बाजी मारते हुए उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद के लिए समर्थन जुटाने में नाकाम रही भाजपा
डीडीसी चुनाव में भाजपा ने सात, नेकां ने तीन, जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी ने दो, कांग्रेस ने एक और एक निर्दलीय ने सीट पर जीत हासिल की थी। समीकरणों के अनुसार भाजपा अध्यक्ष पद के लिए दो अन्य सदस्यों का समर्थन जुटाने में तो कामयाब रही मगर उपाध्यक्ष के लिए सफलता नहीं मिली। भाजपा को छोड़ कर अन्य सभी ने उपाध्यक्ष के लिए साजरा कादिर को समर्थन दिया है। इस कारण मुकाबला सात-सात वोट से टाई रहा है। वहीं, लॉटरी ने भाजपा की उम्मीदों पर पानी फेर कर एक ही सीट से संतुष्ट होने पर मजबूर कर दिया।

रियासी में डीडीसी उपाध्यक्ष बनने के बाद शपथ ग्रहण करतीं एडवोकेट शाजरा कादिर।

रियासी में डीडीसी उपाध्यक्ष बनने के बाद शपथ ग्रहण करतीं एडवोकेट शाजरा कादिर।- फोटो : REASI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed