फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election news

Jammu News: बांदीपोरा में एक अक्तूबर को तीसरे चरण में होगा मतदान

विज्ञापन
election news
- डीईओ ने कहा विस चुनाव के लिए जिला पूरी तरह तैयार
विज्ञापन

- 312 मतदान केंद्रों पर 258852 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

संवाद न्यूज एजेंसी

बांदीपोरा। जिला चुनाव अधिकारी एवं डीसी बांदीपोरा मंजूर अहमद कादरी ने शनिवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए बांदीपोरा पूरी तरह तैयार है। बांदीपोरा में एक अक्तूबर को तीसरे चरण में मतदान होगा।


जिले के तीन निर्वाचन क्षेत्रों में 312 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। जिला प्रशासन जिले में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में कुल 258852 मतदाता हैं, जिनमें 132476 पुरुष, 124579 महिला, 2484 पीडब्ल्यूडी और छह ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। सोनावारी में 137, बांदीपुरा में 144 और गुरेज में 31 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। पिछले चुनावों में जिले में 60.68 फीसदी मतदान हुआ था। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। जिले में शस्त्र लाइसेंस धारकों को संबंधित पुलिस थानों में हथियार जमा कराने के लिए अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है। आम जनता के लिए नोडल अधिकारियों द्वारा पहले ही कई हेल्पलाइन जारी की जा चुकी हैं। अगर वे किसी भी तरह की रिश्वतखोरी या अप्रिय घटना देखते हैं तो नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed