फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   election

विवाद के बीच जम्मू क्रिकेट संघ चुनाव स्थगित

विज्ञापन
election
जम्मू। जम्मू जिला क्रिकेट संघ की पांच सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए बुधवार को होने वाला चुनाव विवाद के कारण स्थगित कर दिया गया है। चुनाव में मत डालने 25 में से चार क्लबों से एक की जगह दो-दो मतदाता मतदान के लिए पहुंचे थे। इससे इन चार क्लबों को अयोग्य घोषित करते हुए चुनाव को स्थगित करना पड़ा। दोनों पक्षों की सहमती के बाद अगले सप्ताह तक दोबारा मतदान करवाने का फैसला लिया जाएगा। पांच सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में थे। बुधवार को सुबह 10 बजे मतदान शुरू होना था, जो 12 बजे तक शुरू हो पाया। इस दौरान मतदान से पहले चुनाव अधिकारी ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विजय सभरवाल गुट के चार क्लबों को मतदान के लिए अयोग्य करार दिया। इस पर मतदाताओं और चुनाव के अधिकारी के बीच विवाद बढ़ गया। हालांकि समीक्षक और तहसीलदार पुरुशोत्तम के दखल के बाद इन क्लबों को दोबारा योग्य करार दिया और मतदान शुरू करने की बात कही, लेकिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनोद शर्मा गुट ने असहमती जताई। इसके बाद दोनों गुटों की संयुक्त मंजूरी से चुनाव को स्थगित कर दिया गया। अब दोनों गुटों की चुनाव अधिकारी के साथ बैठक होगी, इसमें चुनाव के आयोजन पर चर्चा होगी। इसके बाद मतदान के लिए नए सिरे से तारीख जारी की जाएगी।
विज्ञापन

----------------
चुनावी अधिकारी की भूमिका पर उठाए सवाल
विजय सभरवाल गुट के सदस्यों ने कहा कि हमारे चार क्लबों को मतदान के अयोग्य घोषित किया जा रहा था। इस पर चुनाव अधिकारी योग्यता रद्द करने का स्पष्ट कारण नहीं बता रहे थे। सदस्यों ने चुनाव अधिकारी पर आरोप लगाया कि उन्होंने दूसरे पक्ष के उम्मीदवारों के नामांकन को नियमों के खिलाफ जाकर स्वीकार किया है। सदस्यों ने कहा कि चुनाव अधिकारी ने समय पर नहीं बताया था कि किस क्लब का कौन सा सदस्य मतदान कर सकता है। मतदान से ठीक पहले उन्हें बताया गया। सदस्यों ने सीईओ जेकेसीए से मतदान के दिन मौजूद रहने की मांग की है।
विज्ञापन

------------
नामांकन की जांच के बाद सभी मतदाताओं को मतदान को लेकर सूचित किया था। कुल 25 मतदाता थे, जिसमें चार का विवाद था। चार क्लबों ने दो-दो मतदाताओं को मतदान के लिए भेजा था, जिससे विवाद हुआ और चुनाव स्थगित करना पड़ा। दोनों पक्षों ने सहमती के बाद चुनाव को स्थगित कर नए सिरे से मतदान करवाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कपिल शर्मा, चुनाव अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed