{"_id":"9f7c48afee1d7d1c35bb9a0f7feb8b9c","slug":"election-commission-transferred-to-sp-from-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग ने कश्मीर में दो एसपी बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग ने कश्मीर में दो एसपी बदले
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 06 Nov 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने कश्मीर के दो पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया है। डीजीपी के राजेन्द्रा ने इन तबादलों की पुष्टि की है। बारामुला और कुलगाम के पुलिस अधीक्षक का कार्यकाल तीन साल से अधिक का पाया गया जो चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
बारामुला के एसपी जुबैर अहमद और कुलगाम के एसपी मोहम्मद शफी पहले भी इन जिलों में तैनात रहे थे। अब उन्हें वहां से हटा दिया गया है। उनकी जगह बारामूला में सुहैल अहमद और कुलगाम में मुमताज अहमद को पदस्थापित किया गया है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के निर्देशों में कहा गया है कि चुनाव प्रक्रिया से सीधे जुड़े अधिकारियों का एक ही स्थान पर तीन साल से अधिक का कार्यकाल नहीं हो सकता है। साथ ही गृह जिले में पदस्थापित अधिकारियों के तबादले का भी निर्देश आयोग ने दिया है।
विज्ञापन
आयोग ने 15 अक्टूबर के बाद सभी तबादलों का ब्योरा रियासत सरकार से तलब किया है। विपक्ष का आरोप था कि नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने चुनावी फायदे के लिए कई तबादले और पदस्थापना की है।
रियासत के मुख्य चुनाव अधिकारी उमंग नरुला ने पाया कि बारामुला और कुलगाम के एसपी का कार्यकाल तीन साल से अधिक का हो रहा है। इसके बाद उन्होंने डीजीपी को इनके तबादले के आदेश दिए। गृह विभाग की ओर से तबादला आदेश जारी कर दिया गया है।